Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V5 सिर्फ स्टाइलिश नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी में भी बेहद दमदार है। स्लिम डिजाइन, हाई-एंड प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर्स इसे खास बनाते हैं। यह फ़ोन प्रीमियम के साथ – साथ शानदार भी है जो की देखने से ही पता चलता है |

स्लिम और शानदार डिजाइन
Honor Magic V5 दुनिया के सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक है। इसे फोल्ड करने पर इसकी मोटाई सिर्फ 8.8 मिमी और खुला होने पर 4.1 मिमी है। वजन मात्र 217 ग्राम होने की वजह से इसे हाथ में पकड़ना और कहीं भी ले जाना बेहद आसान है। इसकी डिजाइन न केवल पोर्टेबल है, बल्कि देखने में भी बेहद प्रीमियम लगती है।
शक्तिशाली प्रोसेसर और स्मूथ परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो 4.32GHz तक की स्पीड देता है। साथ में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी एप्स भी सहजता से चलती हैं। इसका UI स्मूथ और फास्ट है, जो यूजर को प्रीमियम अनुभव देता है।

बेहतरीन कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स
Honor Magic V5 का कैमरा सिस्टम भी शानदार है। इसमें 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा वाइड और 50MP मेन कैमरा शामिल हैं। फ्रंट में ड्यूल 20MP कैमरा मौजूद है। AI Super Zoom और AI RAW इमेजिंग जैसी टेक्नोलॉजी फोटोग्राफी को और आसान और बेहतर बनाती हैं।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इसमें 5820mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक टिकती है। 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ, बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो जाती है। इसका 7.95 इंच LTPO OLED डिस्प्ले HDR कंटेंट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद शानदार अनुभव देता है।

Honor Magic V5 कीमत
Honor Magic V5 की कीमत वेरिएंट के अनुसार अलग है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹1,07,990 में, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ₹1,19,460 में और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज ₹1,31,405 में उपलब्ध है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो स्टाइल, तकनीक और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बो चाहते हैं।









