₹2.02 लाख में लॉन्च हुई Honda CB350C Special Edition – Retro Style और Modern Features का शानदार कॉम्बो

Honda CB350C Special Edition
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honda ने अपनी Honda CB350C Special Edition को लांच कर दिया है, यह बाइक रेट्रो स्टाइल के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ आती है। होंडा ने इस नई Retro Bike को खासतौर पर उन राइडर्स के लिए लांच किया है, जो क्लासिक डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं।

Honda CB350C Special Edition

रेट्रो डिजाईन और प्रीमियम लुक

इस नई Honda CB350C Retro Bike में प्रीमियम टच देने के लिए खास स्टिकर डिजाइन, टैंक और फेंडर्स पर स्ट्राइप ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रोम रियर ग्रैब रेल और ब्राउन या ब्लैक सीट का विकल्प मिलता है। बाइक दो नए शेड्स  Rebel Red Metallic और Matt Dune Brown के साथ आती है, जो इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।

Honda CB350C Special Edition

Honda CB350C Special Edition Specs और Performance

Honda CB350C Engine Specs की बात करें तो इसमें 348.36cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,500 rpm पर करीब 20 hp पावर और 3,000 rpm पर 29.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद और कंफर्टेबल राइडिंग अनुभव देता है।

Modern Features और Advanced Technology

Honda CB350C Special Edition Features में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda Smartphone Voice Control System (HSVCS), असिस्ट और स्लिपर क्लच, Honda Selectable Torque Control (HSTC) और डुअल-चैनल ABS शामिल हैं। ये फीचर्स बाइक को न केवल टेक्नोलॉजी से लैस बनाते हैं बल्कि राइडर को सेफ्टी और कंफर्ट भी प्रदान करते हैं।

Honda CB350C Special Edition

Honda CB350C Special Edition Price ( कीमत )

कंपनी ने नई Honda CB350C Special Edition को ₹2.02 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लांच किया है। यह CB350 सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल है और इसकी कीमत DLX और DLX Pro वेरिएंट्स से थोड़ी ज्यादा है। जिससे यह प्रीमियम लुक के साथ रेट्रो बाइक का मजा देता है |