भारत की युवा जूडो खिलाड़ी Himanshi Tokas ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग में महिला 63 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पाने वाली वह पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनी हैं।
एशियन जूनियर चैंपियनशिप में दिखाया दम

Himanshi Tokas ने यह सफलता एशियन जूनियर चैंपियनशिप (13 सितंबर 2025) में गोल्ड मेडल जीतकर पाई। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने 610 पॉइंट्स के साथ विश्व रैंकिंग में नंबर 1 की पोजीशन हासिल की।
लगातार पाँच गोल्ड मेडल से चमकी चमक

इस साल Himanshi Tokas ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। इनमें ताइपे जूनियर एशियन कप (जुलाई 2025) और कैसाब्लांका अफ्रीकन ओपन (जनवरी 2025) शामिल हैं। उनके इन शानदार प्रदर्शनों ने भारतीय जूडो का मान बढ़ाया है।
भविष्य की बड़ी उम्मीद बनीं हिमांशी
🇮🇳Indian judoka Himanshi Tokas creates HISTORY 🔥🔥
— The Bridge (@the_bridge_in) September 21, 2025
The 20 y/o becomes the first Indian to achieve the World No. 1 ranking, in the junior women’s 63 kg category as per the latest International Judo Federation (IJF) World ranking list for juniors.
This is a landmark achievement… pic.twitter.com/q0KHRsinIn
जूनियर वर्ग में नंबर 1 बनने के साथ ही हिमांशी ने सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग में भी 61वां स्थान हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में भारत के लिए ओलंपिक और विश्व स्तर पर पदक की बड़ी उम्मीद जगा रही है।









