Hero Xoom 160 उन राइडर्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस को एक ही स्कूटर में चाहते हैं। इसकी कीमत, मैक्सी-स्कूटर डिजाइन और एडवांस फीचर्स इसे सेगमेंट में बेहतरीन बनाते हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Hero Xoom 160 में 156cc का नया लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
स्कूटर में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो बेहतर सस्पेंशन अनुभव देते हैं। Hero Xoom 160 में 14 इंच के अलॉय व्हील्स और ब्लॉक पैटर्न टायर्स दिए गए हैं, जो अच्छी ग्रिप और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS की सुविधा भी मिलती है।
Hero Xoom 160 कनेक्टिविटी

यह स्कूटर फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्ट-की, रिमोट स्टार्ट और सीट ओपनिंग जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। LED लाइट्स और टेक्नोलॉजी से भरपूर यह स्कूटर एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
- Hero Xoom 160 का मुकाबला Yamaha Aerox 155 से है, जिसकी कीमत लगभग ₹1.50 लाख है। आने वाले समय में TVS भी अपने Ntorq 150 के साथ इस सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। Hero Xoom 160 इन स्कूटर्स की तुलना में ज्यादा फीचर्स और कम कीमत के साथ आता है।
- Hero Xoom 160 की कीमत ₹1,48,500 (एक्स-शोरूम) रखी गयी है, जो इसे इस फीचर के लिए बेहतरीन बाइक बनाता है |









