Hero Passion Plus की दमदार वापसी ₹81,837 में लॉन्च, 97.2cc इंजन और i3S फीचर के साथ

Hero Passion Plus
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप भी एक बजट फ्रेंडली बाइक की तलाश में है तो,Hero Passion Plus 2025 मॉडल एक भरोसेमंद मोटरसाइकिल हो सकती है, जिसकी कीमत ₹81,600–₹82,000 के बीच है। i3S टेक्नोलॉजी, अपडेटेड फ्यूल इंजेक्शन, और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे ग्राहकों के लिए बेहतर बनाते हैं। यह उन लोगों के लिए खास है, जो रोज़मर्रा की सवारी में माइलेज और सुविधा दोनों चाहते हैं।

Hero Passion Plus

दमदार इंजन और बेहतर प्रदर्शन

नई Passion Plus में कंपनी ने 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है जो लगभग 8 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह वही क्लासिक इंजन है जो पहले भी माइलेज और लो-मेंटेनेंस के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसे नवीनतम एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड किया गया है। इससे बाइक की परफॉर्मेंस स्मूद होने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ती है।

i3S टेक्नोलॉजी और फ्यूल एफिशिएंसी

Passion Plus 2025 में i3S (Idle Start-Stop System) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में ईंधन की खपत को कम करने में मदद करती है। जैसे ही बाइक सिग्नल पर रुकती है, इंजन खुद-ब-खुद बंद हो जाता है और क्लच दबाते ही तुरंत चालू हो जाता है। इसके अलावा बाइक में Fuel Injection (FI) सिस्टम भी है, जिससे पिक-अप स्मूद होता है और माइलेज और बेहतर मिलती है।

Hero Passion Plus

Hero Passion Plus शानदार डिजाइन

बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसको क्लासिक डिजाईन की तरह ही रखा गया है जो की इसके लुक को शानदार बनाता है | इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जिसमें स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर, फ्यूल गेज, और साइड स्टैंड अलर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही, USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप सफर के दौरान अपने स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।