Hero MotoCorp ने अपने ग्राहकों को बड़ा ऑफर देते हुए GST 2.0 के जरिये कीमतों में बड़ा बदलाव किया है | हाल ही में लागू हुए GST 2.0 reform का सीधा असर अब Hero के bikes और scooters पर देखने को मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि नए GST rate cut का पूरा लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा, जिससे उनके पॉपुलर मॉडल्स अब पहले से कहीं ज्यादा affordable हो जाएंगे। और यह 22 सितम्बर से लागु हो जायेगा |

क्यों किया गया Price Reduction
Hero MotoCorp का कहना है कि GST दरों में आई कटौती का फायदा सीधे customers को दिया जाएगा। इस price cut का मकसद सिर्फ़ sales बढ़ाना नहीं है, बल्कि लोगों के बजट को हल्का करना और festive season demand को भी बढ़ावा देना है। कंपनी का मानना है कि इससे पूरे Two Wheeler sector growth और consumer demand को मजबूती मिलेगी।
Hero Bikes और Scooters Model-wise Price Cut
हीरो ने अपने कई best-selling models पर कीमतें कम की हैं। Ex-showroom Delhi price के हिसाब से अनुमानित savings इस तरह होंगी:
- Hero Karizma 210 – ₹15,700 तक की बचत
- Hero Xpulse 210 – ₹14,500 तक की बचत
- Hero Xtreme 250R – ₹14,000 तक की बचत
- Hero Xtreme 160R 4V – ₹11,000 तक की बचत
- Hero Xtreme 125R – ₹8,000 तक की बचत
- Hero Xoom 160 – ₹11,600 तक की बचत
- Hero Splendor+ – ₹6,800 तक की बचत
- Hero HF Deluxe – ₹5,800 तक की बचत
- Hero Super Splendor XTEC – ₹7,200 तक की बचत
- Hero Passion+ – ₹6,500 तक की बचत
- Hero Destini 125 – ₹7,200 तक की बचत
- Hero Pleasure+ – ₹6,400 तक की बचत
- Hero Glamour X – ₹7,800 तक की बचत
(कीमतें वेरिएंट और state taxes के हिसाब से बदल सकती हैं)

Hero MotoCorp ने दिया फेस्टिवल गिफ्ट
Hero MotoCorp GST 2.0 price reduction ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा है। अब Hero की bikes और scooters न केवल value for money साबित होंगी बल्कि ऑटो सेक्टर में और भी किफायती दाम पर मिलेंगी।









