Gurugram Traffic Jam लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया है। प्रमुख मार्ग जैसे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और राजीव चौक पर पानी भरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लोग घंटों जाम में फंसे हुए हैं, जिससे ऑफिस जाने वाले और स्कूली बच्चों के अभिभावक सबसे ज्यादा परेशान हैं।
आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट और उड़ानों पर असर

Gurugram Traffic Jam भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश की वजह से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग भी प्रभावित हुए हैं, जिससे एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों को उड़ानों में देरी की चेतावनी दी है।
Gurugram Traffic Jam इमरजेंसी सेवाओं पर पड़ा असर

Gurugram Traffic Jamऔर पानीभराव की वजह से एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। कई इलाकों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बड़ी मुश्किलें आईं, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।
खराब प्लानिंग पर उठे सवाल
🚨 Gurugram-Delhi Jaipur Expressway turns into a #nightmare. Gridlock stretches for hours, #commuters stuck for over 6 hours, many sleeping in offices. Is this going to be a repeat of #Gurujam?
— Dr. Leena Dhankhar (@leenadhankhar) September 1, 2025
⁰#Gurugram #TrafficJam #DelhiJaipurExpressway #Gurujam #Commuters #Gridlock #Gurgaon… pic.twitter.com/oSOBik7yFV
हर बार की तरह इस बार भी गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठने लगे हैं। लोग सोशल मीडिया पर नगर निगम और प्रशासन को कोस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आईटी हब कहलाने वाला गुरुग्राम अब ट्रैफिक और जलभराव की वजह से बेंगलुरु से भी बदतर स्थिति में पहुंच गया है।









