Google Veo 3 Video AI: इस Weekend Free Access के साथ बनाएं Cinematic Videos अपनी Creativity के साथ

Veo 3 Video AI
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Google ने अपने नवीनतम Veo 3 Video AI मॉडल को इस सप्ताह (23-24 अगस्त 2025) के लिए free users के लिए unlock कर दिया है। यह मौका content creators और डिजिटल क्रिएटिव्स के लिए एक शानदार अवसर है। Veo 3 के जरिए आप सिर्फ text prompts या images का इस्तेमाल करके cinematic video clips बना सकते हैं। चाहे आप social media content क्रिएट कर रहे हों या अपने प्रोजेक्ट्स के लिए visual storytelling करना चाहते हों, यह टूल आपकी creativity को नया पहचान देगा।

Veo 3 Video AI
source- linkdin

कैसे उपयोग करे Veo 3 Video AI

Veo 3 का उपयोग करना बेहद आसान है। सबसे पहले Google Gemini app डाउनलोड करें या Gemini website पर जाएं। सर्च बार में तीन डॉट्स पर क्लिक करें और ‘Generate Veo Video’ विकल्प चुनें। इसके बाद आप video style, mood, background music, और dialogues डाल सकते हैं। Fast model का इस्तेमाल करके आप 720p रिज़ॉल्यूशन में 8-second video clips मिनटों में जनरेट कर सकते हैं। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो quick video generation करना चाहते हैं।

मुफ्त ट्रायल और Creative Prompts

इस weekend free trial के दौरान आप केवल तीन वीडियो बना सकते हैं। क्रिएटिव उदाहरणों में शामिल हैं-

  • Epic warrior in a misty magical forest, cinematic 4K style, orchestral background music
  • Mumbai street in monsoon rain, cinematic and realistic style, ambient sounds and dialogues

Veo 3 Video AI आपके digital content creation को आसान बनाता है और आपकी creative skills को enhance करता है।