Google ने Pixel 10 सीरीज़ के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके बाद Google Quick Share अब सीधे Apple AirDrop के साथ कम्पैटिबल हो गया है। इस फीचर की मदद से Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Fold यूज़र्स अब iPhone, iPad और Mac के साथ तेज़ी से फ़ाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।
बिना ऐप इंस्टॉल किए तेज़ और सुरक्षित फाइल ट्रांसफर

इस नए अपडेट से यूज़र्स को किसी थर्ड-पार्टी ऐप की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ AirDrop और Quick Share को ऑन करके दोनों डिवाइस एक-दूसरे को तुरंत डिटेक्ट कर लेते हैं। यह सिस्टम peer-to-peer एन्क्रिप्टेड कनेक्शन का उपयोग करता है, जिससे ट्रांसफर तेज़ और सुरक्षित दोनों रहता है।
कैसे काम करता है Apple AirDrop + Google Quick Share कनेक्शन

Pixel 10 यूज़र को Google Quick Share खोलना होता है, जबकि iPhone या Mac यूज़र को AirDrop में “Everyone for 10 minutes” मोड चुनना पड़ता है। इसके बाद फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या किसी भी फाइल को सेकंडों में भेजा जा सकता है। यह फीचर दोनों तरफ से काम करता है — यानी iPhone से Pixel और Pixel से iPhone, दोनों दिशा में शेयरिंग संभव है।
फिलहाल Pixel 10 तक सीमित, बाकी Android को जल्द मिलेगा अपडेट
Sharing moments shouldn’t depend on the phone you have. Starting today with the Pixel 10 family, Quick Share now works with AirDrop, making secure file transfers between Android phones and iPhones more seamless. This builds on our commitment to cross-OS compatibility to bridge… pic.twitter.com/iNdZfjCYQ7
— Android (@Android) November 20, 2025
अभी यह सुविधा केवल Pixel 10 लाइनअप के लिए उपलब्ध है, लेकिन Google ने इशारा दिया है कि आने वाले महीनों में यह फीचर अन्य Android डिवाइसेज़ में भी रोल-आउट किया जा सकता है। इस अपडेट से Android और Apple डिवाइसों के बीच फाइल ट्रांसफर पहले से कहीं आसान हो गया है।









