Google Pixel 10 Series लॉन्च  AI कैमरा, 100x ज़ूम और 8K वीडियो वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन , शुरुवाती कीमत ₹79,999 से

Pixel 10 Series
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक नया अनुभव चाहते हैं, तो Google ने आपके लिए लेकर आया है Pixel 10 Series। “Made by Google 2025” इवेंट में लॉन्च हुई यह सीरीज सिर्फ फोन नहीं, बल्कि एक AI पावर्ड स्मार्ट डिवाइस है, जो फोटोग्राफी से लेकर प्रोडक्टिविटी तक आपके हर काम को आसान और स्मार्ट बनाने का काम करती है।

Pixel 10 Series

Google Tensor G5 प्रोसेसर और AI का जादू

Google Pixel 10 सीरीज में कंपनी का नया Tensor G5 चिपसेट और इनबिल्ट Gemini Nano AI दिया गया है। यह न केवल परफॉर्मेंस को 34% तेज बनाता है बल्कि AI फीचर्स को और भी पावरफुल करता है। “Auto Best Take”, “Magic Cue” और “Pro Res Zoom” जैसे स्मार्ट टूल्स अब हर यूज़र को प्रोफेशनल लेवल का अनुभव देंगे।

Pixel 10 Series

डिस्प्ले और डिजाइन

  • Pixel 10 – 6.3-इंच Actua OLED, 3000 निट्स ब्राइटनेस, Gorilla Glass Victus 2
  • Pixel 10 Pro – 6.3-इंच Super Actua LTPO OLED, 3300 निट्स, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Pixel 10 Pro XL – 6.8-इंच LTPO OLED, HDR10+ सपोर्ट

नए कलर ऑप्शन जैसे Obsidian, Porcelain, Indigo और Jade इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।

Pixel 10 Series

कैमरा – 100x ज़ूम और 8K वीडियो

Google Pixel 10 Pro और Pro XL में 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो 100x Pro Res Zoom और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं Pixel 10 में 48MP + 13MP + 10.8MP का कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए 42MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो ग्रुप शॉट्स के लिए परफेक्ट है।

Pixel 10 Series

बैटरी और चार्जिंग

Google Pixel 10 सीरीज के Pixel 10 और Pixel 10 Pro दोनों में 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, टॉप-एंड मॉडल Pixel 10 Pro XL और भी पावरफुल है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि सीरीज के सभी मॉडल्स में नया Pixelsnap मैग्नेटिक चार्जिंग (Qi2) फीचर मौजूद है, जिससे चार्जिंग और भी आसान और स्मार्ट हो जाती है।

Pixel 10 Series

Pixel 10 Series कीमत

Google Pixel 10 सीरीज की कीमतें प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए रखी गई हैं। बेस मॉडल Pixel 10 (256GB) की कीमत ₹79,999 तय की गई है, जबकि मिड-रेंज वेरिएंट Pixel 10 Pro (256GB) की कीमत ₹1,09,999 है। वहीं, सबसे एडवांस और बड़े डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप मॉडल Pixel 10 Pro XL (256GB) ₹1,24,999 में उपलब्ध होगा।