Samsung Galaxy S25 FE 5G लॉन्च: ₹59,999 से शुरू, 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ

Galaxy S25 FE 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Samsung हमेशा से अपने प्रीमियम लुक और दमदार फीचर के वजह से जाना जाता है , और इस बार samsung ने अपनी Galaxy S25 FE 5G को लांच किया है , जो देखने में शानदार और प्रीमियम फीचर के साथ आती है ,खास बात यह है की यह प्रीमियम केटेगरी में आता है जिससे यह बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है |

Galaxy S25 FE 5G

शानदार डिस्प्ले और डिज़ाइन

Galaxy S25 FE 5G में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्लिम बॉडी, ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।इस फोन का वजन लगभग 190 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.4 मिमी है, जिससे इसे पकड़ना बेहद प्रीमियम फील कराता है।

दमदार प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में Exynos 2400 SoC चिपसेट दिया गया है जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 बेस्ड One UI 8 मिलता है।

Galaxy S25 FE 5G

पावरफुल बैटरी

Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलती है। और साथ ही यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से बैटरी को लगभग 30 मिनट में आधा चार्ज किया जा सकता है। हालांकि यह फोन प्रीमियम केटेगरी में आता है जिससे चार्जर बॉक्स में नहीं मिलेगा और इसे अलग से खरीदना होगा।

प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट देता है, जिससे फोटो और वीडियो बेहद शार्प आते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स

सैमसंग ने Galaxy S25 FE को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:

Galaxy S25 FE 5G
  • 8GB + 128GB वेरिएंट – ₹59,999
  • 256GB वेरिएंट – ₹65,999
  • 512GB वेरिएंट – ₹77,999

इस फोन को Navy, Jet Black और White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।