Samsung Galaxy S24 Ultra अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹1,29,999 थी, लेकिन अब यह ₹79,999 में खरीदा जा सकता है। Flipkart पर इसकी कीमत ₹81,960 है और Axis बैंक के Flipkart क्रेडिट कार्ड से ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे यह महज़ ₹77,960 में मिल सकता है। यह ऑफर फिलहाल सीमित समय के लिए उपलब्ध है और Amazon तथा Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर लागू है।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जो मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है, जिससे इसका परफॉरमेंस हमेशा स्मूद रहेगा ।

Galaxy S24 Ultra शानदार डिस्प्ले और डिज़ाइन
Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच का Quad HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतरीन ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। इसके एज-टू-एज डिज़ाइन और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी इसे एक फ्लैगशिप डिवाइस का असली एहसास देते हैं।
प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी वाइड सेंसर है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम), 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में प्रोफेशनल-लेवल क्वालिटी देता है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट्स
फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह One UI 7 (Android 15) पर चलता है और आने वाले समय में Android 16 (One UI 8) का अपडेट भी मिलेगा। Samsung इस डिवाइस को 5 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करता है, जिससे यह लंबे समय तक अप-टू-डेट रहेगा।









