Fortnite x Fantastic Four Cup: 50+ लेवल वालों को मिल सकता है फ्री Marvel Bundle

Fantastic Four Cup
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Fortnite ने Marvel की नई फ़िल्म The Fantastic Four: First Steps (25 जुलाई 2025) के प्रमोशन के लिए 23 जुलाई 2025 को एक स्पेशल टूर्नामेंट- Fantastic Four Cup की घोषणा की है , इस इवेंट में भाग लेकर आप न केवल Fortnite में एक शानदार Marvel थीम्ड Bundle जीत सकते हैं, बल्कि यादगार बोनस कॉस्मेटिक्स भी कमा सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ टीम बनाए, और 23 जुलाई को Compete टैब में हों।

Fantastic Four Cup

Fortnite Fantastic Four Cup फॉर्मेट : 

  • यह इवेंट सिर्फ स्क्वॉड (चार खिलाड़ियों की टीम) में होगा।
  • प्रत्येक को 3 घंटे का समय मिलेगा जिसमें अधिकतम 10 मैच खेले जा सकते हैं |
  • अंक जुटाने का आधार: हर एलिमिनेशन = 1 पॉइंट और प्लेसमेंट के आधार पर अतिरिक्त पॉइंट 

स्कोरिंग : 

  • जीत के लिए 62 प्वाइंट
  • अंतिम चार में रैंक पाने पर भी अलग-अलग प्वाइंट्स मिलते हैं, जैसे 2nd = 52, 3rd = 45 आदि जैसे कि नीचे दी गई तालिका में दिखा है |

पुरस्कार : 

  • शीर्ष टीमों को पूरा Fantastic Four Bundle मिलेगा — जिनमें Mr. Fantastic, Invisible Woman, Human Torch और The Thing के स्पेशल स्किन्स, बैकब्लिंग, ग्लाइडर, इमोट्स, और पिकैक्स शामिल हैं |
  • हर क्षेत्र के लिए अलग-थलग कटऑफ़ होती है (जैसे यूरोप में टॉप 1,650; NAC में 1,100; अन्य क्षेत्रों में 250)

Survival Rewards : 

  • इवेंट में कुल 60 मिनट जीवित रहने पर स्प्रे “It’s Clobberin’ Time!” मिलता है।
  • 120 मिनट तक जीवित रहने पर इमोट “Flame On” मिलता है |
Fantastic Four Cup

भागीदारी की शर्तें : 

  • Epic अकाउंट लेवल 50+ होना चाहिए।
  • दो-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ज़रूर किया होना चाहिए।
  • अकाउंट non-cabined होना चाहिए (आयु 13+ और कंट्रोल्ड अकाउंट नहीं होना चाहिए) |

टूर्नामेंट में शामिल होने के स्टेप्स :

  1. अपनी टीम (स्क्वॉड) बनाएं।
  2. 23 जुलाई को Fortnite में जाएं और Compete टैब खोलें।
  3. “Fantastic Four Cup” को चुनें 
  4. “By Epic” प्लेलिस्ट में प्रवेश करें और 10 मैच के अंदर अधिक से अधिक अंक हासिल करें।
  5. तीन घंटे के अंदर टीम को साथ रखें और स्क्वाड से निकलें नहीं।
  •  यह टूर्नामेंट आपको 25 जुलाई को Item Shop में आने से पहले Fantastic Four स्किन्स और अन्य कॉस्मेटिक्स मुफ्त में हासिल करने का मौका देता है ,साथ ही आप सिर्फ हिस्सा लेकर भी स्प्रे और इमोट जैसी अनोखी इनाम पा सकते हैं।