Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI तेजी से निवेशकों का ध्यान खींच रही है। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी करीब $20 बिलियन (लगभग ₹1.6 लाख करोड़) की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है। इस डील में Nvidia जैसी दिग्गज टेक कंपनी भी शामिल है, जो $2 बिलियन का निवेश करेगी।
फंडिंग स्ट्रक्चर: इक्विटी और डेट दोनों का मिश्रण

यह फंडिंग सिर्फ इक्विटी नहीं बल्कि इक्विटी ($7.5 बिलियन) और डेट ($12.5 बिलियन) के रूप में बांटी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह निवेश एक Special Purpose Vehicle (SPV) के जरिए किया जाएगा, जो Nvidia के GPU चिप्स खरीदने में इस्तेमाल होगा। यह GPU’s xAI के Colossus 2 डेटा सेंटर में उपयोग किए जाएंगे, जिससे कंपनी अपनी AI ट्रेनिंग क्षमता कई गुना बढ़ा सकेगी।
Nvidia और Musk की रणनीतिक साझेदारी

Nvidia का $2 बिलियन का निवेश इसके लिए न सिर्फ वित्तीय सहयोग है बल्कि एक रणनीतिक पार्टनरशिप भी है। चूंकि xAI अपने AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए Nvidia के चिप्स पर निर्भर है, इसलिए यह सहयोग दोनों कंपनियों के लिए विन-विन डील साबित हो सकता है। इससे Nvidia को बड़े पैमाने पर GPU की डिमांड मिलेगी और xAI को अत्याधुनिक तकनीक का लाभ।
xAI की ग्रोथ और भविष्य की संभावनाएँ
JUST IN: Nvidia $NVDA to take up to $2 billion equity stake in Elon Musk's xAI, Bloomberg reports. pic.twitter.com/FFMMGaaLI6
— Watcher.Guru (@WatcherGuru) October 7, 2025
यह पहले ही अपने Grok AI चैटबॉट और सुपरकंप्यूटिंग प्लान्स के लिए सुर्खियों में रही है। अब यह नई फंडिंग कंपनी को OpenAI, Anthropic और Google DeepMind जैसी कंपनियों से टक्कर देने में मदद करेगी। हालांकि भारी डेट लोड कंपनी के लिए एक चुनौती भी बन सकता है, लेकिन Elon Musk के नेतृत्व में xAI का लक्ष्य है – AI टेक्नोलॉजी को नए स्तर तक पहुंचाना।









