DUSU Election 2025 का मतदान 18 सितम्बर 2025 को हुआ। इस बार लगभग 2.75 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग दो शिफ्ट में कराई गई ताकि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स बिना किसी बाधा के मतदान कर सकें।
प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं

इस बार DUSU Election 2025 अध्यक्ष पद की सबसे बड़ी जंग तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच रही – आर्यन मान (ABVP), जॉसलिन नंदिता चौधरी (NSUI), अंजलि (लेफ्ट अलायंस – SFI और AISA) | इन तीनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
DUSU Election 2025 की नई बदलाव

इस बार चुनाव प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए गए। तीसरे वर्ष (Final Year) के छात्र-छात्राओं को भी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे पदों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया। यह बदलाव छात्रों के लिए नई संभावनाएँ लेकर आया है।
परिणाम और छात्रों की उम्मीदें
DUSU 2025🚩🚩 #election #dusu2025 #dusu #du #nsuileddusu #ramjas @varunchoudhary2 pic.twitter.com/R5TR1XQHUE
— Ramniwas Choudhary (@Ramniwas_buria_) September 10, 2025
मतगणना 19 सितम्बर 2025 को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी छात्र संगठन और उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। छात्रों की नज़र इस बार इस बात पर है कि कौन-सा संगठन उनकी आवाज़ बनकर DU में नए बदलाव लाएगा।









