DUSU Election 2025 (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025) का आयोजन 18 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं।
DUSU Election 2025 उम्मीदवार

DUSU Election 2025 में इस बार NSUI और लेफ्ट अलायंस ने महिला प्रत्याशियों को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। एनएसयूआई की ओर से जोस्लिन नंदिता चौधरी और लेफ्ट गठबंधन की ओर से अनजली उम्मीदवार हैं। वहीं ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान को उतारा है।
DUSU Election 2025 नियम और पाबंदियाँ

विश्वविद्यालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि कैंपस में किसी तरह की दीवार पर लिखाई, पोस्टर चिपकाना या तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये का बांड या थर्ड पार्टी गारंटी जमा करनी होगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए CCTV निगरानी और पेट्रोलिंग टीमों की भी तैनाती होगी।
छात्रों की भागीदारी और नई व्यवस्था
Campaign Schedule | 12 Sep. 2025 #vicepresident#delhiuniversity #rahuljhansla #dusu #rahuljhanslaforchange #rahuljhanslayadav #elections #politics #delhi #DUSU2025 #NSUI #VoiceOfStudents #StandWithStudents #universityofdelhi #dayalsinghcollege#pgdavcollege #deshbanducollege… pic.twitter.com/6xIFEWtmeX
— Rahul Yadav Jhansla (@rahuljhanslaa) September 11, 2025
इस बार नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत तीसरे वर्ष के छात्र भी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे छात्रों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से DUSU चुनावों में वोटिंग प्रतिशत लगातार कम हो रहा है, जिस पर सभी छात्र संगठन चिंता जता रहे हैं।









