Kaun Banega Crorepati 17 का हालिया एपिसोड भावनाओं से भरपूर रहा। इस एपिसोड में पंजाब के सुपरस्टार Diljit Dosanjh पहुंचे और शो के होस्ट Amitabh Bachchan से मुलाकात का यह पल इंटरनेट पर वायरल हो गया। क्योंकि Diljit Dosanjh ने मंच पर पहुंचते ही अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिससे पूरा स्टूडियो तालियों की गूंज से भर उठा। यह क्षण भारतीय संस्कृति के सम्मान और कलाकारों की विनम्रता का प्रतीक बन गया। जिसे देखकर सभी ने diljit की खूब तारीफ की।

बिग बी ने कहा “पंजाब दे पुत्तर का स्वागत है”
Diljit Dosanjh के मंच पर आते ही अमिताभ बच्चन ने बड़े ही प्यार से कहा, “पंजाब दे पुत्तर, Diljit Dosanjh का हार्दिक स्वागत है।” यह सुनकर दर्शक उत्साहित हो उठे। वहीं Diljit ने तुरंत आगे बढ़कर उनके चरण स्पर्श किए और कहा कि वह अमिताभ बच्चन को सदैव एक प्रेरणा मानते हैं। यह दृश्य न केवल भावनात्मक था बल्कि इसने Bollywood और Punjabi Music Industry के बीच के सुंदर रिश्ते को भी दर्शाया। और यह पल सभी के लिए खास रहा क्योंकि सदी के नायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन हमेशा से ही कईयों के लिए प्रेरणा रहे है।
सोशल मीडिया पर छाया Diljit और Big B का वीडियो
जैसे ही Kaun Banega Crorepati 17 के इस एपिसोड प्रोमो Sony TV और SonyLIV के सोशल मीडिया पेज पर आया, फैंस ने इसे ट्रेंडिंग बना दिया। #DiljitOnKBC और #BigB जैसे हैशटैग्स टॉप ट्रेंड में पहुंच गए। कई लोगों ने लिखा कि यह “the most heartwarming episode of KBC 17” होगा। Diljit ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “It’s for Punjab, it’s for love and respect ”।
- Kaun Banega Crorepati 17 के इस एपिसोड ने यह साबित कर दिया कि लोकप्रियता से बढ़कर है संस्कार और सादगी होती है इसलिए हमेशा अपने से बड़ों का आदर और सम्मान सदैव करना चाहिए। Diljit Dosanjh का यह कदम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सफलता के साथ अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहता है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी अपने शालीन अंदाज़ से दिखाया कि उम्र या प्रसिद्धि चाहे कितनी भी हो, विनम्रता ही इंसान की सबसे बड़ी पहचान है।
Kaun Banega Crorepati 17 का अगला एपिसोड बनेगा यादगार
Kaun Banega Crorepati 17 का यह एपिसोड 31 अक्टूबर 2025 को Sony TV पर प्रसारित किया जाएगा और SonyLIV App पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। दर्शकों को इस एपिसोड में सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, बल्कि प्यार, आदर और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह मुलाकात सिर्फ दो सुपरस्टार्स की नहीं थी, बल्कि यह उस भारतीय परंपरा का उत्सव थी जहां सम्मान, संस्कृति और भावना सब कुछ एक मंच पर आकर मिलते हैं।









