मलयालम फिल्म Dies Irae 2025 की सबसे चर्चित हॉरर थ्रिलर फिल्मों में से एक बन चुकी है। निर्देशक राहुल सदासिवन (Rahul Sadasivan) ने इस फिल्म में सस्पेंस, सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और psychological horror को इस तरह दिखाया है कि दर्शक शुरू से अंत तक स्क्रीन से नज़रें नहीं हटा पाते। फिल्म का हर सीन रहस्य, दर्द और भय को बखूबी दिखता है।

Dies Irae मूवी स्टोरीलाइन
Dies Irae मूवी में कहानी की शुरुआत एक रहस्यमयी मौत से होती है, जब एक लड़की का शव कुएं से निकाला जाता है। इसके बाद कहानी रोहन (Pranav Mohanlal) पर आगे बढती है – रोहन का किरदार एक अमीर युवा के रूप में जिसकी ज़िंदगी उस हादसे के बाद डर और पछतावे में बदल जाती है। उसके घर में अजीब घटनाएँ घटने लगती हैं बंद कमरों से आती आवाज़ें, दीवारों की फुसफुसाहटें और किसी अनदेखी आत्मा की मौजूदगी का अहसास।
प्रणव मोहनलाल की शानदार परफॉर्मेंस
प्रणव मोहनलाल (Pranav Mohanlal) का अभिनय फिल्म के स्टोरी को और भी बेहतरीन बनाता है। उन्होंने अपने किरदार रोहन के दर्द, बेचैनी और डर को इतनी गहराई से जिया है कि दर्शक खुद को उसकी मानसिक स्थिति में महसूस करने लगते हैं। उनके हावभाव, धीमी बातचीत और आँखों की बेचैनी हर सीन को रियलिस्टिक बना देती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि Dies Irae ने प्रणव मोहनलाल को Malayalam Film Industry के प्रमुख अभिनेताओं में शामिल कर दिया है।
राहुल सदासिवन ने हॉरर जॉनर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनका निर्देशन इस फिल्म में बेहद खास दिखता है। उन्होंने हॉरर को केवल डराने का साधन नहीं, बल्कि इमोशनल नैरेटिव का हिस्सा बनाया है। हर दृश्य में उनकी सूझबूझ झलकती है, चाहे वह cinematography की बात हो या sound design की। साथ ही फिल्म का कैमरा एंगल और लाइटिंग इतना शानदार है कि दर्शक खुद को उसी डर के बीच महसूस करते हैं।
Dies Irae : डर, पछतावा और आत्मा की पुकार
Dies Irae केवल एक हॉरर मूवी नहीं है, बल्कि यह इंसान के भीतर के डर और गिल्ट को दिखाती है। यह दिखाती है कि असली भूत बाहर नहीं, हमारे भीतर होते हैं। राहुल सदासिवन के निर्देशन और प्रणव मोहनलाल के शानदार अभिनय ने इस फिल्म को Indian Horror Cinema की नई पहचान दी है। हालाँकि फिल्म बेहतरीन है, लेकिन शुरुआती हिस्से में इसका पेसिंग (pacing) थोड़ी धीमी लगती है। कुछ दृश्यों में सस्पेंस पहले से महसूस होता है। फिर भी, यह फिल्म शानदार है, क्योंकि इसका क्लाइमेक्स दिल जीत लेता है।









