रणवीर सिंह की आगामी फिल्म Dhurandhar का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्रेलर में रणवीर एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में दिखे, जो देश के दुश्मनों का सफाया करने के मिशन पर निकलता है। लंबी दाढ़ी, इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
स्टारकास्ट में दिग्गजों की फौज

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कई बड़े नाम नजर आएंगे। अक्षय खन्ना को ट्रेलर में “एपेक्स प्रीडेटर” के रूप में दिखाया गया है, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी दमदार किरदारों में नज़र आते हैं, ऐसा लग रहा है कि फिल्म में कई बड़े स्तर के किरदारों की टक्कर देखने को मिलेगी।
Dhurandhar ट्रेलर की खास बातें

Dhurandhar ट्रेलर की लंबाई लगभग 2 मिनट 42 सेकंड है, इसे UA 16+ रेटिंग मिली है, यानी इसमें एक्शन और इंटेंस सीक्वेंस ज्यादा होंगे, ट्रेलर में जासूसी ऑपरेशन, स्नाइपर शॉट्स, खतरनाक मिशन और भावनात्मक उथल-पुथल का मिश्रण देखने को मिलता है, बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स इसे एक बड़े पैमाने की फिल्म साबित करते हैं |
रिलीज डेट और उम्मीदें
Tum Logon Ke Patakhe Khatm Hogaye Ho Toh Mai Dhamaka Shuru Karu!#DhurandharTrailer Out Now!
— Jio Studios (@jiostudios) November 18, 2025
🔗 – https://t.co/sEbRdYq9y6
In Cinemas 5th December.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande… pic.twitter.com/jTDvcEPPPW
Dhurandhar 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, जिन्होंने पहले ‘उरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी थी। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर बनने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।









