Demon Slayer Movie Review in Hindi – Infinity Castle में छुपा अंधकार कर रहा है 

Demon Slayer
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Demon Slayer सिर्फ एक movie नहीं, बल्कि इमोशनल journey है।और यह दर्शको को बहुत ही पसंद आ रहा है,Infinity Castle फिल्म, जिसे बड़े परदे पर देखकर ऐसा लगता है जैसे हम एक अंतहीन युद्ध के मैदान में उतर चुके हैं | 

Demon Slayer

कहानी – एक भूलभुलैया जिसमें हर मोड़ पर मौत है

Demon Slayer: Infinity Castle की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां सीरीज खत्म हुई थी। तंज़िरो, ज़ेनित्सु, इनोसुके और बाकी Demon Slayer Corps अब सीधा मुकाबला कर रहे हैं शक्तिशाली रैंक के दानवों से, उस जादुई और रहस्यमय किले में जिसे Infinity Castle कहा जाता है।

Demon Slayer Infinity Castle की खूबियाँ

Demon Slayer

Ufotable स्टूडियो ने इस बार फिर से एनीमेशन की दुनिया में कमाल कर दिया है। हर फ्रेम, हर कट, और हर कैमरा मूवमेंट इतना स्मूद और बेहतरीन है कि आप अपनी आंखें स्क्रीन से हटा नहीं सकते। यह फिल्म उन लोगों के लिए विज़ुअल ट्रीट है जो शानदार एनीमे फिल्म देखना चाहते हैं।

  • करीब ढाई घंटे की यह फिल्म कुछ scene में बेहद धीमी हो जाती है। 

हर दूसरे सीन में अतीत की ओर झांकना कभी-कभी कहानी को धीमा कर देता है। फ्लैशबैक जरूरी हैं, लेकिन जब वो हर भावनात्मक मोड़ पर हों, तो वो थोड़ा बोरिंग लगता हैं।

Demon Slayer

Infinity Castle: एक शानदार अनुभव, लेकिन सबके लिए नहीं

Demon Slayer: Infinity Castle एक एनीमे फिल्म है जो अपनी भव्यता, भावनात्मक गहराई और बेहतरीन एनीमेशन से दर्शकों को जोड़ती है। लेकिन इसकी लंबाई, कुछ धीमे हिस्से और बार-बार पीछे लौटने की प्रवृत्ति, इसे थोड़ा बोरिंग भी बना देती है। फिर भी, जो दर्शक डेमन स्लेयर की दुनिया से जुड़े हैं, उनके लिए यह फिल्म एक शानदार एक्सपीरियंस बन सकती है।