Delhi Crime Season 3: Netflix पर फिर लौट रही है Vartika Chaturvedi की टीम, जानिए Story और Cast की पूरी जानकारी

Delhi Crime season 3
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हाल ही में netflix पर रिलीज हुई Delhi Crime season 3 अपने पिछले दो सीजन के स्टोरीलाइन और शानदार परफोर्मेंस के वजह से दर्शकों के बीच चर्चा में है। दर्शकों का मानना है कि ये सीजन भी दमदार होने वाला है, जैसा कि पिछला सीजन था। यह क्राइम सीरीज दर्शकों की पहली पसंद बनने वाला है जो हमेशा की तरह ही अपने बेहतरीन स्टोरीलाइन के लिए जानी जाएगी। Delhi Crime season 3 में Shefali Shah, Rasika Dugal और Huma Qureshi जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आयेंगे। 

Delhi Crime season 3

Delhi Crime Season 3 Release Date और Streaming Platform

दिल्ली क्राइम सीजन 3 का OTT Release 13 नवंबर 2025 को तय किया गया है। यह सीरीज़ Netflix India पर स्ट्रीम होगी। क्राइम ड्रामा और थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह तारीख बेहद खास होने वाली है क्योंकि यह सीज़न पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल दिखने वाला है।

Delhi Crime Season 3 Storyline: Human Trafficking के खिलाफ जंग

इस बार कहानी का फोकस एक Human Trafficking Network पर है जो दिल्ली और उसके आस-पास फैला हुआ है। DCP Vartika Chaturvedi (Shefali Shah) को इस खतरनाक गैंग के रहस्यों का पर्दाफाश करना है। कहानी में “Badi Didi” नाम का एक रहस्यमयी किरदार (Huma Qureshi) एंट्री लेता है, जो इस नेटवर्क की “Mastermind” बताई जा रही है। यह सीज़न न सिर्फ एक क्राइम केस की कहानी है, बल्कि दो महिला किरदारों के बीच बुद्धिमत्ता, रणनीति और साहस की लड़ाई को भी दर्शाता है।

Delhi Crime season 3

Delhi Crime Season 3 Star Cast और Crew

Delhi Crime Season 3 की स्टार कास्ट बेहद मजबूत है —

  • Shefali Shah – DCP Vartika Chaturvedi
  • Rasika Dugal – Neeti Singh के रूप में वापसी
  • Huma Qureshi – नए किरदार “Badi Didi” के रूप में
  • Mita Vashisht, Sayani Gupta, और Anshumaan Pushkar भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

इस सीज़न का निर्देशन Ritchie Mehta ने किया है जबकि कहानी लेखन में Mayank Tewari, Tanuj Chopra, और Anu Singh Choudhary जैसे नाम शामिल हैं।

Legacy of Delhi Crime Series

Delhi Crime सिर्फ एक सीरीज़ नहीं, बल्कि भारतीय वेब कंटेंट के इतिहास में एक माइलस्टोन है। क्योंकि 2019 में रिलीज़ हुए पहले सीज़न को International Emmy Award मिला था, जो किसी भारतीय वेब सीरीज़ को मिलने वाला पहला सम्मान था। यह सीरीज़ अपने यथार्थवादी दृष्टिकोण, सामाजिक संवेदनशीलता और महिला पुलिस अधिकारी की सशक्त छवि के लिए जानी जाती है।

दर्शकों के लिए Delhi Crime Season 3 क्यों है खास

अगर आप एक ऐसी Indian Crime Thriller Web Series की तलाश में हैं जो दमदार अभिनय, सशक्त कहानी और सामाजिक संदेश से भरपूर हो, तो Delhi Crime Season 3 आपके वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।