Deepika Padukone और Ranveer Singh की बेटी Dua का एयरपोर्ट वीडियो वायरल, फैन्स ने उठाई Privacy की आवाज़

Deepika Padukone
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bollywood news की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है Deepika Padukone और Ranveer Singh daughter Dua का वायरल वीडियो। हाल ही में एयरपोर्ट पर किसी ने चुपके से डुआ का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस घटना ने न सिर्फ दीपिका और रणवीर के फैंस को नाराज़ किया, बल्कि बच्चों की privacy issue पर भी नई बहस छेड़ दी।

Dua Deepika Padukone

एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड हुआ वीडियो

एयरपोर्ट पर दीपिका अपनी नन्ही बेटी Dua के साथ नज़र आईं, तभी किसी ने चुपके से Dua का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। Deepika ने इशारों से मना भी किया, लेकिन क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। इससे फैंस काफी नाराज़ दिखे और कईयों ने वीडियो डिलीट करने की अपील की।

Dua की प्राइवेसी को लेकर फैन्स का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा कि दीपिका और रणवीर पहले ही कह चुके हैं कि वे अपनी बेटी की privacy को लेकर सख्त हैं। एक फैन ने कहा– “कृपया ये वीडियो हटा दें, बच्ची की मासूमियत को व्यूज़ के लिए इस्तेमाल करना गलत है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की घटना से जोड़ते हुए कहा कि celebrity kids की privacy का सम्मान होना चाहिए।