हॉलीवुड के सुपरहीरो Chris Evans बने पिता, Alba Baptista ने दिया प्यारे बच्चे को जन्म फैंस बोले – Welcome Baby Evans

Chris Evans
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सुपरहीरो कहे जाने वाले Chris Evans और उनकी पत्नी Alba Baptista के घर खुशियों का माहौल है, क्योंकि इस स्टार कपल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खुशखबरी अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सामने आई, जहां कपल ने अपने बच्चे को जन्म दिया। दोनों ने इसे शेयर करते हुए खुशी जाहिर की।

Chris Evans

शादी के एक साल बाद आया खुशियों का तोहफा

Chris Evans और Alba Baptista ने साल 2023 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों की जोड़ी हॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है। अब शादी के एक साल बाद दोनों अपने पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर “Congratulations Chris Evans” और “Welcome Baby Evans” जैसे हैशटैग्स के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Chris Evans का पिता बनने का सपना हुआ पूरा

Captain America फेम Chris Evans ने कई बार इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक happy family life और बच्चों के साथ समय बिताने का सपना है। उन्होंने कहा था, “Dad बनना मेरे लिए सबसे खास रोल होगा।” अब उनका यह सपना आखिरकार साकार हो गया है। वहीं Alba Baptista, जो कि एक पुर्तगाली अभिनेत्री हैं, अब अपने करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाने की तैयारी में हैं। जिससे वो अपने काम के साथ साथ अपने बच्चे का भी ध्यान रख सकें।

इस जोड़ी ने अपनी pregnancy news को काफी प्राइवेट रखा। फैंस को तब हैरानी हुई जब अचानक उनके पहले बच्चे के जन्म की खबर आई। उन्होंने बच्चे का नाम और लिंग अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है, जिससे लोगों में और उत्सुकता बढ़ गई है।

Chris Evans के फैंस में खुशी की लहर

Chris Evans और Alba Baptista दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों की बौछार कर रहे हैं।ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग उनकी parenthood journey के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हॉलीवुड जगत के कई फेम ने भी इस खूबसूरत खबर पर खुशी जताई है।