Chirag Paswan बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, NDA से होंगे अलग ? 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Chirag Paswan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan ने अपने ताज़ा बयानों से राजनीति का माहौल और गरमा दिया है। उन्होंने एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठाए।

Chirag Paswan NDA से अलग होने की अटकलों पर सफाई

Chirag Paswan

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Chirag Paswan  NDA से अलग हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा —”मैं बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन NDA का समर्थन कर रहा हूं।” इस बयान से उन्होंने विपक्ष और सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को विराम देने की कोशिश की।

सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

Chirag Paswan

चिराग पासवान ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी LJP (राम विलास) बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम या तो सीट बंटवारे में दबाव बनाने की रणनीति है या फिर LJP के स्वतंत्र विस्तार का संकेत। 

विपक्ष को खुली चुनौती

चिराग ने विपक्षी दलों को सीधी चुनौती देते हुए कहा — “अगर हिम्मत है तो चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं।” हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर महागठबंधन की ओर था। एक अहम राजनीतिक संकेत देते हुए चिराग पासवान ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को ईमानदार बताया और कहा कि किसी को भी उन पर व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए।