Chhath Puja 2025: Sharda Sinha से Pawan Singh तक गूंजे Top 10 Chhath Songs, भक्ति और लोकसंगीत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छठ महापर्व (Chhath Puja 2025) जैसे ही नजदीक आता है, हर घर-आंगन में Chhath songs की मधुर गूंज सुनाई देने लगती है। यह पर्व सिर्फ व्रत और पूजा का नहीं, बल्कि लोकभावना और संगीत की आत्मा का प्रतीक है। इस वर्ष भी YouTube और सोशल मीडिया पर पारंपरिक और नए Chhath Puja Songs ने धमाल मचा दिया है।

Chhath pooja 2025

लोकगीतों की आत्मा – Sharda Sinha की अमर धुनें

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की संस्कृति में Sharda Sinha songs आज भी सबसे प्रिय हैं।  उनका छठ पूजा भक्तिगीत “Pahile Pahile Chhathi Maiya” हर साल घाटों और घरों में गूंजता है। इसी तरह के गीत जैसे “Ug Ho Suruj Dev”, “Kanch Hi Baans Ke Bahangiya” और “Pindiya Ke Phoolwa” न सिर्फ भक्ति को प्रकट करते हैं, बल्कि छठ व्रत की तैयारी और मां की ममता को भी दर्शाते हैं। इन गीतों में वो मिठास है जो हर व्रती के दिल को छू जाती है।

Pawan Singh, Akshara Singh और Khesari Lal Yadav के नए Chhath songs

Pawan Singh, Akshara Singh और Khesari Lal Yadav ने पारंपरिक धुनों में आधुनिक बीट्स और वीडियो प्रोडक्शन जोड़ा है। और उनके सुपरहिट गाने जैसे “Chhathi Maiya Ke Baratya”, “Daras Dekhai Dihi Chhathi Maiya”, और “Chhathi Maiya Aayeli Angna” सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। YouTube पर लाखों व्यूज़ और reels पर trending hashtags जैसे #ChhathPuja2025, #PawanSinghChhathSong, #AksharaSinghChhathGeet इन गीतों की लोकप्रियता का प्रमाण हैं।

Social Media पर Chhath Puja songs का जलवा

Instagram, YouTube और Facebook पर इन दिनों हर जगह Chhath Puja reels का बोलबाला है। “Angna Mein Pokhari Khudaib”, “Chhath Ghaat Pe Aail Bani”, “Chhathi Maiya Ke Mahima Apar” जैसे गीतों पर लाखों लोगों ने reels बनाए हैं। छठ पूजा भक्तिगीत की यह परंपरा अब डिजिटल युग में भी जीवित है,जहां एक ओर दादी-नानी अपने सुरों में गीत गाती हैं, वहीं युवाएं उन्हीं गीतों पर रील बनाकर दुनिया तक पहुंचा रही हैं।

Top 10 Chhath Puja Songs 2025 (YouTube पर सबसे प्रिय)

1. Pahile Pahile Chhathi Maiya – Sharda Sinha

2. Ug Ho Suruj Dev – Anuradha Paudwal

3. Kanch Hi Baans Ke Bahangiya – Sharda Sinha

4. Chhathi Maiya Ke Baratya – Pawan Singh

5. Chhathi Maiya Aayeli Angna – Akshara Singh

6. Daras Dekhai Dihi Chhathi Maiya – Khesari Lal Yadav

7. Angna Mein Pokhari Khudaib – Neelkamal Singh

8. Chhath Ghaat Pe Aail Bani – Antra Singh Priyanka

9. Chhathi Maiya Ke Mahima Apar – Kalpana Patowary

10. Ae Go Suruj Dev – Manoj Tiwari

छठ गीतों की भावनात्मक दृष्टि 

छठ पूजा के गीतों में केवल संगीत नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन है। इनमें एक ओर परिवार का जुड़ाव है तो दूसरी ओर प्रकृति और सूर्य की उपासना का भाव। जब व्रती महिलाएं “Chhathi Maiya ke Jai Ho” गाते हुए घाट पर जाती हैं, तब वह क्षण भक्ति और संस्कृति का संगम बन जाता है।