Cheteshwar Pujara retirement भारतीय टेस्ट क्रिकेट के “दीवार” कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त 2025 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। अपने शांत स्वभाव और अद्भुत तकनीक से भारत को कई यादगार जीत दिलाने वाले पुजारा का यह फैसला उनके चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाला रहा।
Cheteshwar Pujara retirement टेस्ट क्रिकेट में शानदार करियर

चेतेश्वर पुजारा ने अपने 103 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 7,195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 43.60 रहा, जो उनकी निरंतरता और धैर्य का प्रमाण है | 2018-19 की ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में पुजारा का प्रदर्शन इतिहास में दर्ज हो गया। उन्होंने उस सीरीज में 521 रन बनाए और भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में मदद की। इस सीरीज के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ द सीरीज” भी चुना गया।
Cheteshwar Pujara retirement बिना विदाई मैच के संन्यास

Cheteshwar Pujara retirement पुजारा को क्रिकेट से विदाई देने के लिए कोई विशेष मैच नहीं मिला। वे भी उन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने बिना “गुडबाय मैच” के क्रिकेट को अलविदा कहा — जैसे महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह।
क्रिकेट दिग्गजों की प्रतिक्रियाएँ

पुजारा के संन्यास के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों और फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं: अनिल कुंबले ने लिखा, “एक शानदार करियर के लिए बधाई। आप भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर रहे।” सचिन तेंदुलकर ने उन्हें “धैर्य और समर्पण की मिसाल” बताया। फैन्स ने उन्हें “Modern Day Test Warrior” की उपाधि दी।









