Bridgerton Season 4 Part 1 Release: India Time, Episode List और Benedict Bridgerton की Love Story

Bridgerton Season 4
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Netflix की सबसे पॉपुलर पीरियड ड्रामा सीरीज़ Bridgerton Season 4 आखिरकार दर्शकों के लिए तैयार है। शानदार कॉस्ट्यूम, रॉयल रोमांस और इमोशनल ड्रामा के लिए मशहूर यह शो एक बार फिर चर्चा में है। इस बार Netflix ने Season 4 को दो हिस्सों (Part 1 और Part 2) में रिलीज करने का फैसला किया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Bridgerton Season 4 Part 1 release date, global streaming time, episode list, plot details और India में कैसे देखें — वो भी हिंदी में।

Bridgerton Season 4 Part 1 Release Date & Schedule

Netflix ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि:

  • Bridgerton Season 4 Part 1 (Episodes 1–4)
    Release Date: 29 जनवरी 2026
  • Bridgerton Season 4 Part 2 (Episodes 5–8)
    Release Date: 26 फरवरी 2026

Netflix की इस split-release strategy का मकसद दर्शकों का एक्साइटमेंट लंबे समय तक बनाए रखना है और हर एपिसोड पर दर्शको के excitement को बढ़ावा देना है।

Bridgerton Season 4 Part 1 Global Streaming Time

Netflix पर शो हर देश में एक साथ रिलीज होता है, लेकिन टाइम ज़ोन अलग होने की वजह से स्ट्रीमिंग टाइम बदल जाता है। India में Bridgerton Season4 Part 1 का समय 1:30 PM IST (29 जनवरी 2026) – कुछ प्रमुख देशों के लिए अनुमानित टाइमिंग:

  • USA (Pacific Time): 12:00 AM
  • USA (Eastern Time): 3:00 AM
  • UK (GMT): 8:00 AM
  • Europe (CET): 9:00 AM
  • India (IST): 1:30 PM
  • Australia (AEST): 7:00 PM

भारतीय दर्शक दोपहर में ही Netflix पर सभी चार एपिसोड एक साथ देख सकते हैं।

Bridgerton season 4 PART 1 hindi

Bridgerton Season 4 Total Episodes & Part 1 Episode List

Bridgerton Season 4 में कुल 8 episodes होंगे, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है। Bridgerton Season 4 Part 1 Episodes (1–4)

  1. Episode 1 – The Waltz
  2. Episode 2 – Time Transfixed
  3. Episode 3 – The Field Next to the Other Road
  4. Episode 4 – An Offer From a Gentleman

हर एपिसोड में हाई-सोसाइटी ड्रामा, रोमांस और विजुअली रिच सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलेगी।

Bridgerton Season 4 Plot: इस बार कहानी किस पर होगी?

इस सीज़न की कहानी Benedict Bridgerton के किरदार पर होने वाली है। वह ब्रिजर्टन परिवार का क्रिएटिव और फ्री-स्पिरिट सदस्य है, जो अब तक कमिटमेंट से दूर रहा है। Season 4 की कहानी मशहूर नॉवेल “An Offer From a Gentleman” by Julia Quinn से प्रेरित है। कहानी की शुरुआत एक शानदार masquerade ball से होती है, जहां Benedict की मुलाकात एक रहस्यमयी महिला से होती है, जिसकी पहचान छुपी रहती है। इसके बाद शुरू होती है एक Cinderella-style romance, जिसमें प्यार, समाज की बंदिशें और पहचान का रहस्य शामिल है।

Bridgerton Season 4 कहाँ देखें और कैसे स्ट्रीम करें

Bridgerton Season 4 Netflix exclusive series है और इसे केवल Netflix पर ही देखा जा सकता है। दर्शकों को Netflix subscription की जरूरत होगी। रिलीज के दिन Part 1 के सभी एपिसोड एक साथ उपलब्ध होंगे, जिससे binge-watching का पूरा मज़ा लिया जा सकेगा।

Also Read : Game of Thrones Prequel Series: A Knight of the Seven Kingdoms का ऐलान, जानें Release Date और Streaming Details