Border 2 song Ghar Kab Aaoge teaser रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। देशभक्ति और भावनाओं से भरे इस गाने में पहली बार Sonu Nigam, Arijit Singh और Diljit Dosanjh की दमदार आवाज़ें एक साथ सुनाई दे रही हैं। यह गाना सिर्फ एक म्यूज़िकल ट्रैक नहीं, बल्कि Indian soldiers की भावनाओं को छूने वाला एक मजबूत संदेश है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया है।

Ghar Kab Aaoge Song: देशभक्ति और जज़्बातों का संगम
‘Ghar Kab Aaoge song’ Border 2 का सबसे भावुक और असरदार patriotic song माना जा रहा है। टीज़र में दिखाए गए युद्ध के दृश्य, सैनिकों की आंखों में परिवार की याद और मातृभूमि के लिए बलिदान का जज़्बा सीधे दिल तक पहुंचता है। यह गाना 1997 की क्लासिक फिल्म Border के मशहूर गीत Sandese Aate Hain की भावना को नए दौर में आगे बढ़ाता है। इस गाने के लिरिक्स को मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया है जिससे यह गाना भारतीय सैनिको के दर्द को बखूबी बया करने वाला है |
Music और Lyrics ने बढ़ाया Emotional Impact
इस Bollywood patriotic song का संगीत दिया है Mithoon ने, जिनकी धुनें हमेशा दिल से जुड़ जाती हैं। वहीं इसके बोल Manoj Muntashir Shukla ने लिखे हैं, जो सैनिकों के दर्द, इंतज़ार और उम्मीद को बेहद संवेदनशील तरीके से शब्दों में पिरोते हैं। सोनू निगम की गहराई, अरिजीत सिंह की इमोशनल टोन और दिलजीत दोसांझ की सादगी इस गाने को एक soul-touching song बना देती है।
Border 2 Song Release Date और Special Launch
मेकर्स ने बताया है कि Ghar Kab Aaoge full song release date 2 जनवरी 2026 तय की गई है। गाने को राजस्थान के ऐतिहासिक Longewala–Tanot क्षेत्र में लॉन्च किया जाएगा, जो 1971 के युद्ध से जुड़ा रहा है। यह कदम इस Border 2 patriotic track को और भी खास बनाता है।
Border 2 Movie Release Date और Star Cast
Border 2 movie release date 23 जनवरी 2026 है। इस बहुप्रतीक्षित Bollywood war film में Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh, Ahan Shetty, Mona Singh और Sonam Bajwa जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।
Fans Reaction: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है गाना
Ghar Kab Aaoge song टीज़र रिलीज़ के बाद फैंस इसे “दिल को छू लेने वाला” और “अब तक का सबसे भावुक patriotic song” बता रहे हैं। यह गाना अब तक का सबसे बेहतरीन गाना होने वाला है जिसमे हर एक किरदार अपना बेस्ट परफॉरमेंस के आया है |









