बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट: Jaish-e-Mohammed (जैश-ए-मोहम्मद) के 3आतंकी घुसे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Jaish-e-Mohammed
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बिहार की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed (जैश-ए-मोहम्मद) के तीन संदिग्ध सदस्य नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग पहले नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुँचे और फिर गुप्त तरीके से सीमा पार कर बिहार में घुस आए।

Jaish-e-Mohammed

Jaish-e-Mohammed के आतंकियों के पहचान

Jaish-e-Mohammed के इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके फोटो और पासपोर्ट डिटेल्स जारी कर सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। खासकर नेपाल से सटी सीमाओं—सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और चंपारण जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और जनता से अपील

बिहार पुलिस और खुफिया इकाइयों को निर्देश मिला है कि वे हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की गहन जांच करें। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी संदिग्ध हरकत की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए।

  • विशेषज्ञ मानते हैं कि 729 किमी लंबी खुली नेपाल सीमा हमेशा से देश की सुरक्षा के लिए चुनौती रही है। चुनावी माहौल और हाल के सुरक्षा अभियानों को देखते हुए यह घुसपैठ गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में जनता की सतर्कता और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ही इस खतरे से निपटने का सबसे बड़ा हथियार है।