संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले Amaal Malik अब बिग बॉस 19 में अपनी बेबाक राय और बयानबाज़ी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए, जिससे दर्शकों के बीच हलचल मच गई है।
विवादों में घिरे अमाल मलिक

हाल ही में Amaal Malik ने अवेज़ दरबार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स “फेक” हैं। वहीं, एक अन्य टास्क के दौरान गाली-गलौज और नस्लीय टिप्पणी करने पर गौहर खान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग बंटे हुए नज़र आए।
परिवारिक रिश्तों पर चौंकाने वाले खुलासे

बिग बॉस हाउस में Amaal Malikने अपने बचपन और परिवार से जुड़े कई दर्दनाक किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि उनकी माँ को गर्भावस्था के समय पिता के परिवार से तिरस्कार झेलना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने चाचा अनु मलिक पर भी पिता का करियर बिगाड़ने का आरोप लगाया। इन खुलासों ने मलिक परिवार को चर्चा में ला दिया।
इमोशनल कन्फेशन और सपोर्ट
Amaal’s words always match his actions. He is fair & never gets suppressed by anyone. Whenever he sees something wrong, he takes a fearless stand. 🔥
— 𝐀𝐦𝐚𝐚𝐥 𝐌𝐚𝐥𝐥𝐢𝐤 𝐅𝐂 (@Amaal__FC) September 12, 2025
|| #AmaalMallik • #BiggBoss19 || pic.twitter.com/0573OlvHSP
जहाँ एक ओर अमाल अपने गुस्से और बयानों की वजह से ट्रोल हो रहे हैं, वहीं उनके भाई अरमान मलिक ने खुलकर उनका समर्थन किया है। अरमान ने कहा कि अमाल मज़बूत इंसान हैं और नेगेटिविटी को झेलने की ताकत रखते हैं। शो में अमाल ने यह भी कबूल किया कि वे एकतरफा प्यार में हैं और उम्मीद करते हैं कि शो के बाद उनकी कहानी आगे बढ़ेगी।









