भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि भारतीय महिला खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से मैच से पहले और बाद में हाथ नहीं मिलाएंगी।
एशिया कप की तरह महिला टीम के लिए भी लागू नियम

इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हैंडशेक नहीं किया था। अब वही पॉलिसी महिला क्रिकेट टीम पर भी लागू कर दी गई है। इससे मैच का माहौल और भी संवेदनशील माना जा रहा है।
toss और पोस्ट-मैच प्रोटोकॉल में बदलाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय महिला खिलाड़ी टॉस, पोस्ट-मैच फॉर्मैलिटी और फोटो सेशन जैसे मौकों पर भी पाकिस्तान टीम से दूरी बनाए रखेंगी। हालांकि, मैदान पर खेल से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के तहत पूरी की जाएंगी।
बयान से साफ हुआ BCCI का रुख
🚨 No Handshakes!
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 1, 2025
BCCI has advised India’s women’s team to avoid shaking hands with Pakistan players during their ICC Women’s World Cup clash in Colombo on Sunday: News Reports pic.twitter.com/7IS75bBt1O
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि “हमारा रुख पाकिस्तान के प्रति वही है, जो पहले था। यह एक शत्रुतापूर्ण देश है और इस कारण से खिलाड़ियों को हैंडशेक से बचने की हिदायत दी गई है।” इस फैसले ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर राजनीतिक और खेल दोनों स्तर पर बहस छेड़ दी है।









