Maruti Suzuki ने अपनी दो मशहूर कारों Baleno और Ertiga को अब हर वैरिएंट में 6 एयरबैग के साथ पेश करना शुरू कर दिया है। अब ग्राहकों को ये सुरक्षा सुविधा सभी मॉडल्स के साथ मिलती है , क्योंकि भारत सरकार ने बताया है कि October 2025 तक भारत में बिकने वाली सभी नई कारों में 6 एयरबैग ज़रूरी होंगे। मारुति ने इससे पहले ही तैयारी शुरू कर दी है ।

Baleno और Ertiga में ये सुरक्षा अपग्रेड कंपनी के इमेज को और भी बेहतर बनाएगा क्योकि इन गाड़ियों की सेल को देखते हुए इसमें ये अपग्रेड एक ठोस कदम है इससे ग्राहकों का विश्वास और भी बढेगा | इस कदम से कंपनी safety की इमेज को भी सुधारना चाहती है,उसे केवल सस्ते मॉडल ही नहीं बल्कि सभी वैरिएंट्स में सुरक्षा चाहिए ।

Baleno और Ertiga के कीमत में बदलाव:
अगर हम इस सेफ्टी फीचर को देखे तो कंपनी ने इसके लिए कीमत में थोड़ी बढ्ढोतरी की है जैसे- Baleno की एक्स-शोरूम कीमत में लगभग 0.5% की वृद्धि हुई है। अब इसकी कीमत ₹6.70 लाख से ₹9.92 लाख तक जाती है और वही Ertiga की कीमत में लगभग 1.4% की बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी रेंज ₹8.96 लाख से ₹13.25 लाख तक है और जहा तक ये कीमत में वृद्धि की बात है तो ये एक बढ़िया अपग्रेड है सुरक्षा को लेकर |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से ली गयी है ,अतः इसमें दी गयी कीमत जगह और प्रदेश के अनुसार अलग अलग हो सकते है , तो लेने से पहले आप मारुती सुजुकी की नजदीकी ऑफिसियल स्टोर से जरुर पता करे |









