Ayush Mhatre जो इंडिया अंडर 19 के कप्तान हैं इंग्लैंड में यूथ टेस्ट मैच के दुसरे और आखिरी मैच में 64 गेंदों पर शतक लगाया इसके पहले आयुष ने पहले टेस्ट मैच में 115 गेंदों पर 102 रन बनाये | आयुष दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 90 गेंदों पर 88.89 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाये | वही दूसरी पारी में 80 गेंदों पर 157.50 केस्ट्राइक रेट से 126 रन बनाये | 18 वर्षीय आयुष ने दुसरे यूथ टेस्ट में 170 गेंदों पर 206 रन बनाये इनका स्ट्राइक रेट 121.17 का रहा | इन्होने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम का 24 साल पुराना स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया |
Ayush Mhatre का Cricket के लिए संघर्ष

Ayush Mhatre आज भले ही इंडिया अंडर‑19 टीम के कप्तान और शानदार बल्लेबाज़ के रूप में सुर्खियों में हों, लेकिन उनका यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। विरार (मुंबई) जैसे मध्यमवर्गीय इलाके में जन्मे आयुष को क्रिकेट के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और बलिदान से गुज़रना पड़ा। आयुष ने बहुत कम उम्र में टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत की। स्थानीय टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें मुंबई अंडर‑14 और फिर अंडर‑16 टीम में जगह मिली। कई बार चयन नहीं होने पर निराशा हुई, लेकिन आयुष ने कभी हार नहीं मानी। 2023 में मुंबई U19 टीम में उन्होंने लगातार रन बनाए |
Ayush Mhatre का इंडिया अंडर 19 में चयन
Ayush Mhatre का जन्म 16 जुलाई 2007 को महाराष्ट्र के विरार में हुआ। वह मुंबई की ओर से फर्स्ट‑क्लास क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेले हैं | अप्रैल–मई 2025 में, म्हात्रे ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी की छाप छोड़ी एक ही ओवर में 28 रन, और 48 गेंदों पर शानदार 94* रन बनाये | आईपीएल में प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत अंडर‑19 टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तानी मिली |
Ayush Mhatre इंग्लैंड में लगाया शतक

इंग्लैंड में युवा टेस्ट मैच चल रहा है | सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर था लेकिन वैभव बुरी तरह से फ्लाप हो गये | आयुष ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरी पारी में शतक जड़ा भारत के लिए दूसरा शतक था | दूसरा टेस्ट (County Ground, Chelmsford) में 64 गेंदों पर तेज़ Youth‑Test शतक बनाया यह ब्रेंडन मैकुलम का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड है | टीम इंडिया 355 रनों की चुनौती के करीब थी, लेकिन खराब रोशनी और बारिश की वजह से मैच ड्रॉ हो गया। आयुष की 126 रनों की पारी टीम को जीत के क़रीब ले गई |