Ather Redux Concept स्टाइल, स्पीड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन शानदार डिजाईन के साथ 

Ather Redux
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ather Energy ने अपने वार्षिक Ather Community Day 2025 इवेंट में एक नया कॉन्सेप्ट दिखाया है, जिसका नाम है Ather Redux। यह कोई साधारण इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं, बल्कि इसमें बाइक की झलक भी मिलती है। Redux का लुक काफी अलग और स्पोर्टी है। इसका एल्युमिनियम फ्रेम हल्का और मज़बूत है। इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार, एरोडायनामिक विंग्स और शार्प डिज़ाइन दिए गए हैं। पहली नज़र में इसे देखकर लगता है जैसे यह कोई स्पोर्ट्स बाइक हो।

Ather Redux

Ather Redux स्कूटर और बाइक का मिलाजुला लुक

इस कॉन्सेप्ट की सबसे बड़ी खाशियत यह है कि इसमें स्कूटर जैसी आसानी और सुविधा है, और बाइक जैसी स्पीड और परफॉर्मेंस भी। मतलब, शहर में चलाना आसान और हाईवे पर चलाना मजेदार।

  • Adaptive Ride Dynamics – सड़क और सवारी के हिसाब से अपने आप बदलता है।
  • Posture-Based Transformation – राइडर की बैठने की पोज़िशन बदलते ही यह स्कूटर से बाइक जैसा हो जाता है।
  • Morph-UI – डिस्प्ले, आपकी राइडिंग स्टाइल के हिसाब से बदलता है।
  • Take Off फीचर – स्कूटर को तेज़ी से स्टार्ट करने का खास सिस्टम।

फिलहाल Redux सिर्फ एक कॉन्सेप्ट मॉडल है, यानी यह अभी बाज़ार में उपलब्ध नहीं है। लेकिन यह साफ दिखाता है कि Ather आने वाले समय में स्कूटर और बाइक, दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लाने की तैयारी कर रहा है।