भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में Shubman Gill ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। ओपनिंग में गिल ने आक्रामक अंदाज़ दिखाया और गेंदबाज़ों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया।
47 रन की तेज़ पारी, अर्धशतक से चूके

Shubman Gill ने मात्र 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी इस पारी में बेहतरीन चौके और दमदार शॉट्स शामिल रहे। अफसोस की बात रही कि वह महज़ 3 रन से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और फै़हीम अशरफ की गेंद पर बोल्ड हो गए।
शाहीन अफरीदी से हुई तीखी नोकझोंक

मैच के दौरान Shubman Gill और पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी के बीच मैदान पर हल्की-फुल्की बहस भी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पल मुकाबले का रोमांच और बढ़ा गया।
भारत को दिलाई मज़बूत शुरुआत
Dubai, UAE | India vs Pakistan Super 4 Asia Cup 2025 | After 9.4 overs, India at 105/0 against Pakistan (PAK 171/5)
— ANI (@ANI) September 21, 2025
Shubman Gill 47* runs, Abhishek Sharma 57* runs. India needs 67 runs in 62 balls
(Source: ANI Picture Service) pic.twitter.com/lVyPhfTuAQ
गिल और उनके साथी अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी से भारत ने शुरुआती 53 गेंदों में ही 100 रन पूरे कर लिए। इस मजबूत शुरुआत ने टीम इंडिया को जीत की नींव देने का काम किया।









