Arjun Tendulkar भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) के बेटे ने 25 वर्ष की उम्र में अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंदोक से सगाई कर ली है। यह खास मौका 13-14 अगस्त 2025 को मुंबई में एक निजी समारोह में मनाया गया, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

Arjun Tendulkar का क्रिकेट सफर
Arjun Tendulkar बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में भी खेल चुके हैं। क्रिकेट के साथ-साथ वे फिटनेस और ट्रेनिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

सगाई की खास बातें
यह समारोह पूरी तरह प्राइवेट था, जिसमें मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया। दोनों परिवारों ने इस मौके को बेहद साधारण और स्नेहपूर्ण तरीके से मनाया। अब फैन्स को उनकी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार है। यहाँ तक की उनकी बहन sara tendulkar ने भी इसके संबंध मे कुछ पोस्ट नहीं किया |
Sania chandok कौन हैं

सानिया चंदोक मशहूर उद्योगपति रवि घई ( Ravi Ghai) की पोती हैं। घई परिवार का मुंबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा नाम है, जिसमें इंटरकॉन्टिनेंटल होटल (मरीन ड्राइव) और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे ब्रांड शामिल हैं।सानिया एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई में लग्ज़री पेट केयर ब्रांड Mr Paws Pet Spa & Store LLP की संस्थापक एवं डायरेक्टर हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
सोशल मीडिया पर चर्चा
सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर अर्जुन और सानिया को शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ आ गई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खुशखबरी है, वहीं बिजनेस जगत में भी इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साह है। Arjun Tendulkar और सानिया चंदोक की सगाई सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि क्रिकेट और बिजनेस जगत का सुंदर संगम है। दोनों के करियर और निजी जीवन में यह एक नई शुरुआत है।









