भारतीय टेक कंपनी Zoho द्वारा विकसित चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म Arattai App ने हाल ही में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहाँ पहले इस ऐप पर रोज़ाना सिर्फ़ 3,000 लोग जुड़ रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा तीन दिन में ही 3,50,000 साइन-अप्स प्रति दिन तक पहुँच गया है। जो की भारतीय टेक कंपनी के लिए बढ़िया बात है |

Arattai App क्या है?
“Arattai” का अर्थ है दोस्ताना बातचीत। Zoho ने Arattai App को पूरी तरह से भारतीय उपयोगकर्ताओं की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है। यह एक messaging app है जो आपको पर्सनल चैट, ग्रुप चैट, वॉइस व वीडियो कॉल, फ़ाइल शेयरिंग और मल्टी-डिवाइस लॉगिन जैसी सुविधाएँ देता है। सबसे अहम बात यह है कि कंपनी का दावा है,की यह ऐप ads-free और spyware-free है, यानी यहाँ यूज़र डेटा का कोई दुरुपयोग नहीं होगा।
Features जो बनाते हैं Arattai App को ख़ास
- Personal और Group Chat
- Voice & Video Call
- Photo, Video और Document Sharing
- Broadcast Channels और Stories
- Desktop एवं Multi-device Support
Zoho का कहना है कि Arattai यूज़र्स को ऐसा privacy-first एक्सपीरियंस देगा, जो अन्य बड़े messaging apps से अलग है।
तीन दिन में कैसे हुआ इतना बड़ा उछाल?
शुरुआत में Arattai App का ग्रोथ स्लो था, लेकिन हाल ही में भारत सरकार के कुछ नेताओं ने स्वदेशी डिजिटल विकल्प अपनाने की अपील की। इसी बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस ऐप का ज़िक्र किया, जिसके बाद अचानक से यह ऐप वायरल हो गया। Zoho के को-फाउंडर Sridhar Vembu ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि सिर्फ़ 3 दिन में यूज़र बेस 100x बढ़ा है। पहले जहाँ प्रतिदिन 3,000 साइन-अप हो रहे थे, वहीं अब यह आँकड़ा 3.5 लाख तक पहुँच गया है।
Challenges: तेज़ी के साथ आई दिक्कतें
इतनी तेज़ ग्रोथ के कारण ऐप को तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा—
- OTP डिले होना
- Contact Sync Error
- Video Call Drop होना
कंपनी ने माना कि servers को stable करने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि यह अचानक आई मांग के लिए तैयार नहीं थे।
क्या WhatsApp को मिलेगी टक्कर?
भारत में WhatsApp के 50 करोड़ से अधिक यूज़र हैं और यह रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Arattai सच में WhatsApp को टक्कर दे पाएगा?
- अभी तक end-to-end encryption पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है।
- यूज़र experience को बेहतर करना सबसे बड़ी चुनौती है।
- लेकिन local और privacy-friendly branding Arattai को बड़ा advantage दे सकती है।









