StorytellerToday

Anushka Shetty : दक्षिण भारतीय सिनेमा की रानी, आने वाली फिल्म है “घाटी” 

Anushka Shetty का नाम भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है

Anushka Shetty का नाम भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपने अभिनय से न केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में अपनी एक खास पहचान बनाई है। “अरुंधति” से लेकर “बाहुबली” तक, अनुष्का ने हर बार अपने दमदार अभिनय और अनोखे किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है।

Anushka Shetty का प्रारंभिक जीवन

Anushka Shetty
Anushka Shetty का नाम भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है

Anushka का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। उनका जन्म 7 नवंबर 1981 को मंगालुरु, कर्नाटक में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु से पूरी की और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की डिग्री हासिल की। फिल्मों में आने से पहले वह योग प्रशिक्षक थीं और इसी दौरान उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

फिल्मी करियर की शुरुआत

Anushka Shetty का नाम भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है

Anushka Shetty ने साल 2005 में तेलुगु फिल्म “सुपर” से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2006 में आई फिल्म “विक्रमार्कुडु” ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में ला खड़ा किया।

अनुष्का शेट्टी की नेट वर्थ और फीस

Anushka Shetty का नाम भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है

अनुष्का शेट्टी साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह प्रति फिल्म 4 से 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 110 से 140 करोड़ रुपये बताई जाती है। अनुष्का शेट्टी की आने वाली फिल्म “घाटी” है, जो एक एक्शन-क्राइम ड्रामा है और इसे 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ किया जाएगा। 

Exit mobile version