Aneet padda साल 2025 की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्म “सैयारा” में अपनी सादगी और गहराई से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। इनका का जन्म 14 अक्टूबर 2002 को अमृतसर, पंजाब में हुआ और वह अभी 22 वर्ष (2025 में) की हैं | फिल्म में उन्होंने “वाणी त्रिपाठी” नाम की एक गीतकार की भूमिका निभाई है, जिसने उनकी प्रतिभा और संवेदनशील अभिनय को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती से पेश किया |
Aneet padda का Education background

Aneet padda का जन्म 14 अक्टूबर 2002 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। वे एक साधारण पंजाबी परिवार से आती हैं, जिनका फिल्मी दुनिया से कोई सीधा संबंध नहीं था। बचपन से ही उन्हें अभिनय और गायन में रुचि थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब में पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। अनीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जहाँ वे पढ़ाई के साथ-साथ नाटकों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहीं। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन की दुनिया में कदम रखा |
Aneet padda का आगे का सफ़र

Aneet padda एक मिडिल‑क्लास परिवार से bollybood तक का सफर, बिना किसी फिल्मी विरासत यह सफर उनके काम और संघर्ष को दर्शाता है | सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलोअर बढ़े ‘सच्चाई से ढलना’ उनके इंस्टा बायो की लाइन ने भी छा गया | अनीत पड्डा एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं और उन्होंने अपना पहला गाना “Masoom” 2024 में रिलीज किया था। वे सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं, खासकर युवाओं के बीच। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके फैशन सेंस, किताबों के प्रति लगाव और शांत स्वभाव की झलक मिलती है। भविष्य में अनीत कई नई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
Aneet padda का Film करियर में सफर

Aneet padda को 2022 में फिल्म Salaam Venky में एक छोटा लेकिन यादगार रोल मिला | 2024 में अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज Big Girls Don’t Cry में मुख्य भूमिका इसमें उनके अभिनय की प्रशंसा हुई | इसके बाद Paytm, Nescafé, Cadbury जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी दिखाई दीं | उन्होंने अपना पहला गाना “Masoom” 2024 में रिलीज किया | सैयारा फिल्म के लिए मोहित सूरी ने पहली ऑडिशन के बाद ही चुना | इनकी सादगी ने उन्हें प्रभावित किया |
फिल्म की सफलता
Aneet padda की पहली फिल्म सुपर हित हो गयी दर्शको द्वारा इस फिल्म को बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है | समीक्षकों ने उनकी अभिनय क्षमता और करिश्मा की सराहना की वह कमजोरता और मजबूती का संतुलन बहुत अच्छा कर रही हैं | नेट मीडिया और दर्शकों ने उन्हें नेशनल क्रश का खिताब दिया | Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर पहली ही दिन रिकॉर्ड खुलवाया ₹20‑21 करोड़ की ओपनिंग, वाणिज्यिक और आलोचनात्मक दोनों रूपों से सफल रहा |
सैयारा फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत होती है एक उभरते गायक कृष कपूर से, जो मुंबई में अपने म्यूजिक करियर को बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। वह भावुक, आत्मविश्वासी और थोड़ा जिद्दी किस्म का लड़का है, लेकिन संगीत उसका सबकुछ है। इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है वाणी त्रिपाठी से एक शांत, संवेदनशील और इमोशनल गीतकार जो अपने लिखे शब्दों में दिल की सच्चाई बयां करती है। जब कृष को एक नया गाना रिकॉर्ड करने का मौका मिलता है, तो वाणी उसके लिए गीत लिखती है। दोनों के बीच सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि भावनाओं की गहराई भी जुड़ने लगती है। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल जाती है, लेकिन तभी वाणी की ज़िंदगी में आता है एक दर्दनाक मोड़ वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही होती है।
डिस्क्लेमर : अनीत पड्डा के बारे में यह जानकारी इन्टरनेट और शोसल मिडिया से ली गयी है | अनीत पड्डा एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। “सैयारा” के जरिए उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि वे लंबे समय तक बॉलीवुड में छाने वाली हैं।