Andy Byron अमेरिकी टेक कंपनी Astronomer के पूर्व CEO हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ हफ्ते पहले Coldplay कॉन्सर्ट के किस-कैम वीडियो के चलते इस्तीफा देने वाले बायरन पर अब OnlyFans प्लेटफॉर्म पर भारी रकम खर्च करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Andy Byron का ₹2.2 करोड़ तक की कथित खर्ची
Andy Byron ने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर करीब 2.2 करोड़ रुपये (250,000 डॉलर) OnlyFans मॉडल्स पर खर्च किए। इन खर्चों में सब्सक्रिप्शन, पर्सनल चैट्स, और एक्सप्लिसिट वीडियो कॉल्स शामिल बताए जा रहे हैं।

पत्नी के जरिए हुए खुलासे
रिपोर्ट्स का कहना है कि बायरन की निजी चैट्स और ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स उनकी पत्नी द्वारा लीक किए जाने के बाद ही ये मामला सामने आया। हालांकि, एंडी बायरन या OnlyFans की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी रहे विवादों में
Coldplay कॉन्सर्ट के किस-कैम वीडियो के बाद बायरन ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय भी यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, और अब यह नया आरोप उनके करियर पर एक और बड़ा धब्बा जोड़ रहा है।









