All Her Fault एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक अपनी सीट से हिलने नहीं देती। इसमें Sarah Snook का शानदार परफॉरमेंस और Andrea Mara के लेखन पर आधारित यह कहानी इस सीरीज को साल 2025 की सबसे चर्चित सीरीज़ में जगह दिलाई है। यह वाकई एक जबरदस्त सीरीज है, जो माँ के किरदार को बेहतर तरीके से दिखता है |
All Her Fault स्टोरीलाइन : एक माँ की भयावह तलाश

कहानी शुरू होती है मरिसा आइर्विन (Sarah Snook) से, जो एक सफल और आत्मनिर्भर माँ है। एक दिन वह अपने बेटे मिलो को स्कूल से लेने जाती है, लेकिन वहां जो कुछ होता है, वह उसकी जिंदगी को झकझोर देता है। घर के पते पर पहुंचने पर उसे एक अनजान महिला मिलती है, जिसका मिलो या उसके परिवार से कोई लेना-देना नहीं। इसके बाद शुरू होती है एक डर और रहस्य से भरी यात्रा जहाँ हर इंसान शक के घेरे में है और हर जवाब नए सवाल पैदा करता है।
Sarah Snook का शानदार अभिनय

Sarah Snook ने मरिसा के किरदार में ऐसा दर्द और घबराहट दिखाई है जो दर्शकों के दिल में उतर जाती है। उनकी आंखों की बेचैनी, चेहरे की थकान और हर दृश्य में बढ़ता हुआ तनाव यह सब मिलकर मरिसा के किरदार को बेहतर बना देता है। ‘All Her Fault’ में उनका अभिनय इतना शानदार है कि दर्शक खुद को उस माँ की जगह महसूस करने लगते हैं। यही कारण है कि Sarah Snook performance को इस साल के सबसे यादगार टीवी परफॉर्मेंस में गिना जा रहा है।
थ्रिलर के साथ सामाजिक टिप्पणी का संतुलन
यह सीरीज़ केवल एक mystery thriller नहीं है, बल्कि यह समाज की गहराइयों में जाकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों को छूती है। इसमें दिखाया गया है कि एक “कामकाजी माँ” को कितनी आलोचनाओं और अपराधबोध से गुजरना पड़ता है। यह आधुनिक समाज के उस मुखौटे को भी उजागर करती है जहाँ सुरक्षा और विश्वास सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं। साथ ही, परिवार के भीतर छिपे रहस्यों, रिश्तों की नाजुकता और सामाजिक दबाव को भी गहराई से दिखाया गया है। All Her Fault सीरीज़ का हर एपिसोड एक psychological thriller की तरह काम करता है, जो दर्शकों को झकझोरता भी है और सोचने पर मजबूर भी करता है।









