The GlenJourneys के साथ अजय देवगन का नया सफर बॉलीवुड के बाद अब व्हिस्की की दुनिया में एंट्री

The GlenJourneys
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने एक उद्यमी (entrepreneur) के तौर पर भारत में अपना लग्ज़री सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “The GlenJourneys” लॉन्च किया है, और यह नाम ही बता देता है कि यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि “सफ़र का स्वाद” है। जो भारतीय मार्केट में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है |

The GlenJourneys

The GlenJourneys हर बैरल में जादू

The GlenJourneys स्कॉटलैंड की मिट्टी और परंपरा से जुड़ा है, लेकिन इसका दिल पूरी तरह भारतीय है। यह ब्रांड खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो क्वालिटी और क्लास दोनों को अहमियत देते हैं।
इसका Cask Series तीन फ्लेवर में आता है —

  • Rum Cask Finish, जिसमें मीठापन और गर्माहट है।
  • Bourbon Cask Finish, जो वुडी और स्मूद है।
  • Sherry Cask Finish, जो फलों की गहराई और वेलवेट जैसा एहसास देता है।

इनकी कीमत करीब ₹6,409 रखी गई है, यानी यह न तो बहुत महंगी है, न बहुत सस्ती । बिल्कुल अजय देवगन की तरह — सधी हुई, क्लासिक और गहरी।

The GlenJourneys की लॉन्चिंग महाराष्ट्र में 

ब्रांड की लॉन्चिंग महाराष्ट्र में हुई है, और धीरे-धीरे यह गोवा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ तक पहुँचेगा। कंपनी का लक्ष्य साफ़ है, आने वाले दो सालों में भारतीय सिंगल माल्ट मार्केट में 20% हिस्सेदारी हासिल करना। और इस सफर की शुरुआत अक्टूबर 2025 से मुंबई के प्रीमियम स्टोर्स में होगी।

  • अजय देवगन ने लॉन्च के दौरान कहा कि The GlenJourneys सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक अनुभव है। मैं चाहता हूँ कि भारत में लोग उसी स्तर की व्हिस्की का आनंद लें, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बार में मिलती है।

The GlenJourneys Pioneer Edition 

अगर आप उन लोगों में से हैं जो सिर्फ “व्हिस्की” नहीं बल्कि “एक एहसास” तलाशते हैं, तो “The GlenJourneys Pioneer Edition” आपके लिए है। यह 21 साल पुरानी हाईलैंड सिंगल माल्ट है, जिसकी कीमत करीब ₹50,000 रखी गई है। इसकी हर बूंद समय, परंपरा और जुनून की कहानी कहती है, कुछ वैसा ही जैसे अजय देवगन का फिल्मी सफर।