Aishwarya Rai Bachchan Birthday Special – 52 की उम्र में भी ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का जलवा बरकरार

Aishwarya Rai Bachchan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bollywood की ब्यूटी क्वीन  ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने आज 1 नवंबर 2025 कोअपना 52वां जन्मदिन मनाया | Aishwarya Rai Bachchan हमेशा से ही अपनी सुन्दरता और शानदार अभिनय से ग्लोबल आइकॉन के रूप में जानी जाती है | ऐश्वर्या आज भी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में एक जाना -पहचाना नाम हैं। जो अपनी ब्यूटी के साथ-साथ बेहतरीन अभिनय के लिए भी जानी जाती है | Aishwarya Rai Bachchan 52 वर्ष की उम्र में भी उतनी ही ग्रेसफुल और एलिगेंट दिखती हैं जितनी अपने शुरुआती दिनों में थीं।

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड क्वीन तक का सफर

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने 1994 में “Miss World” का ताज अपने नाम किया, जिसके बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या ने “Iruvar” (1997) फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।  उनकी फिल्में जैसे — Devdas, Taal, Hum Dil De Chuke Sanam, Guru, Jodhaa Akbar, Dhoom 2, और हाल ही में रिलीज़ हुई Ponniyin Selvan 1 और 2 आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हैं।

Aishwarya Rai Bachchan का ग्लैमर

ऐश्वर्या राय बच्चन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने ग्लैमर और अभिनय दोनों में संतुलन बनाया। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, एक्सप्रेशन और क्लासिक ब्यूटी उन्हें सबसे शानदार बनाती है। वे केवल एक स्टार नहीं बल्कि एक “Global Face of Indian Cinema” बन चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में उनका हर साल का रेड-कार्पेट अपीयरेंस दुनिया भर में चर्चा का विषय रहता है।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai Net Worth 2025 की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹900 करोड़ के करीब बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए करीब ₹10 करोड़, जबकि किसी ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए ₹6–7 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। वह L’Oréal Paris, Longines, Coca-Cola जैसी कई इंटरनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रह चुकी हैं। उनका लग्जरी हाउस “Jalsa Bungalow” मुंबई के जुहू में स्थित है, जिसकी कीमत ₹100 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा, उनके पास मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ₹21 करोड़ का शानदार अपार्टमेंट भी है। ऐश्वर्या का स्टाइल और क्लास दोनों ही उन्हें बॉलीवुड की Luxury Icon बनाते हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Husband और परिवार

ऐश्वर्या ने 2007 में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी की थी। दोनों की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या का बंधन बेहद मजबूत है, और वे अपने परिवारिक मूल्यों के लिए भी जानी जाती हैं।