Air China Flight CA139 में मिड-एयर हादसा: ओवरहेड बिन में लगी आग

Air China Flight
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

चीन की Air China Flight CA139 को शनिवार को आपात स्थिति में शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। यह विमान हांगझोउ से दक्षिण कोरिया के इंचियोन जा रहा था। उड़ान के दौरान अचानक एक यात्री के कैरी-ऑन बैग में रखी लिथियम बैटरी में आग लग गई, जिससे ओवरहेड बिन से धुआं और लपटें निकलने लगीं।

क्रू की तत्परता ने टाला बड़ा हादसा

Air China Flight

जैसे ही धुआं देखा गया, फ्लाइट अटेंडेंट्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पायलट ने सुरक्षा कारणों से विमान को शंघाई की ओर डायवर्ट कर दिया। Air China Flight ने पुष्टि की कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई।

लिथियम बैटरी बनी विमान सुरक्षा के लिए खतरा

Air China Flight

यह घटना एक बार फिर लिथियम-आयन बैटरियों के खतरे को उजागर करती है। इन बैटरियों में अधिक गर्मी या शॉर्ट सर्किट होने पर “थर्मल रनअवे” की स्थिति बन जाती है, जिससे आग और विस्फोट का जोखिम बढ़ जाता है। विमानन सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह जरूरी है कि यात्री पावर बैंक और बैटरी उपकरणों को सही तरीके से कैरी करें और एयरलाइन के नियमों का पालन करें।

जांच और भविष्य की सुरक्षा कदम

Air China Flight और चीन की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAC) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस डिवाइस की बैटरी में आग लगी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए एयरलाइंस को ओवरहेड बिन में बैटरी युक्त उपकरण रखने पर सख्त नियम बनाने चाहिए।