Kartik Aaryan और Ananya Panday की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस लेकर लौट रही है। फिल्म एक Christmas rom com है, फिल्म के लिए जारी किया गया AI-निर्मित मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह बॉलीवुड का पहला ऐसा प्रमो माना जा रहा है जिसे पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार किया गया।
Christmas rom com रिलीज होगी रोमांटिक कॉमेडी

फिल्म एक Christmas rom com है, जिसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर तय की गई है। त्योहार के मौके पर आने वाली इस लव स्टोरी को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। दोनों सितारों ने इसमें रे और रूमी का किरदार निभाया है।
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिर से लौटी

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘पति पत्नी और वो’ के बाद एक बार फिर दोनों सितारे साथ नजर आएंगे। फैंस कह रहे हैं कि “केमिस्ट्री फिर से केमिस्ट्री कर रही है”। सोशल मीडिया पर उनके क्लिप्स और पोस्टर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और स्टारकास्ट
#TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri Motion Poster Out Now. ❤️🔥
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) November 14, 2025
Releasing in cinemas on 25th December 2025. pic.twitter.com/eR9DRBjThY
फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं और इसे धर्मा प्रोडक्शंस व नमाह पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।









