दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने Aryan Mann को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ से आने वाले आर्यन मान छात्र राजनीति में युवाओं की नई पहचान के तौर पर उभर रहे हैं।
आर्यन मान की जीवनी और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

Aryan Mann ने हंसराज कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. (लाइब्रेरी साइंस) कर रहे हैं। खेलों से गहरा लगाव रखने वाले आर्यन राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल भी खेल चुके हैं और उन्हें स्पोर्ट्स कोटा से एडमिशन मिला था। उनका परिवार कुश्ती परंपरा से जुड़ा रहा है।
चुनावी वादे और छात्र हित के मुद्दे

ABVP प्रत्याशी Aryan Mann ने चुनाव प्रचार में छात्रों के लिए कई मुद्दे उठाए हैं। इनमें फीस में राहत, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्री वाई-फाई, छात्राओं की सुरक्षा और हॉस्टल की सुविधाएँ शामिल हैं। उनका कहना है कि वे छात्र हितों को प्राथमिकता देंगे और विश्वविद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेंगे।
संजय दत्त का समर्थन और प्रचार का नया अंदाज़
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में संजय दत्त की एंट्री… किसके पक्ष में प्रचार कर रहे संजू बाबा?#DU #DUElections #SanjaySutt #DUSUElection2025 #ABVP #NSUI #AaryanMann
— Zee News (@ZeeNews) September 16, 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन सभी छात्र संगठन अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी बीच… pic.twitter.com/CohHZTJhPd
DUSU चुनाव में इस बार बॉलीवुड भी जुड़ गया है। अभिनेता संजय दत्त ने एक वीडियो संदेश में आर्यन मान को अपना “भतीजा” कहते हुए छात्रों से उन्हें वोट देने की अपील की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस संदेश ने चुनावी माहौल को और रोचक बना दिया है।









