ABVP Candidate Aryan Mann : शिक्षा, परिवार और छात्र राजनीति की कहानी, DUSU Election 2025

Aryan Mann
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने Aryan Mann को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आर्यन हरियाणा के बहादुरगढ़ से आते हैं और लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं।

शिक्षा और पृष्ठभूमि

Aryan Mann

Aryan Mann ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में वे एम.ए. लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनका पारिवारिक संबंध हरियाणा की प्रसिद्ध खाप पंचायत लोवा सतराह खाप से है, जिसके मुखिया रह चुके स्व. चंद मान उनके दादा थे।

छात्र राजनीति और रुचियां

Aryan Mann

छात्र जीवन से ही Aryan Mann खेलों और छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं। वे एक फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। ABVP के साथ जुड़कर उन्होंने छात्रों की समस्याओं जैसे फीस वृद्धि, कैंपस सुविधाओं और खेलों से संबंधित मुद्दों को मजबूती से उठाया है।

चुनावी वादे और लक्ष्य

ABVP उम्मीदवार के रूप में Aryan Mann ने कई बड़े वादे किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • छात्रों के लिए सब्सिडाइज्ड मेट्रो पास
  • विश्वविद्यालय कैंपस में फ्री वाई-फाई सुविधा
  • खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और पोषण सहायता
  • सभी छात्रों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस
  • दिव्यांग छात्रों के लिए कैंपस एक्सेसिबिलिटी ऑडिट