Game of Thrones Universe एक बार फिर चर्चा में है, क्योकि HBO ने अपनी नई fantasy series, A Knight of the Seven Kingdoms का trailer रिलीज़ कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस सीरीज़ को George R.R. Martin की प्रसिद्ध कहानी “Tales of Dunk and Egg” पर आधारित किया गया है, जो Westeros की दुनिया को एक नए दृष्टिकोण से दिखाती है।

एक साधारण योद्धा और राजवंश के उत्तराधिकारी की यात्रा
सीरीज़ का मेन रोल है Ser Duncan the Tall (Dunk) एक ईमानदार लेकिन गरीब योद्धा, जो अपने सम्मान और सिद्धांतों के लिए लड़ता है। उसके साथ है उसका स्क्वायर Egg, जो आगे चलकर Targaryen वंश का एक शक्तिशाली राजा बनता है। A Knight of the Seven Kingdoms में Dunk और Egg की यह जोड़ी Westeros की राजनैतिक साज़िशों, टूर्नामेंट्स और वफादारी के इम्तिहानों से गुज़रती है। यह कहानी “Game of Thrones” की भव्यता से अलग होकर, एक heart-touching human drama के रूप में भी सबको पसंद आने वाली है।
ट्रेलर में झलकती है नई दुनिया
A Knight of the Seven Kingdoms trailer दर्शकों को एक grounded और भावनात्मक दुनिया में ले जाता है। इसमें ना तो ड्रैगन की दहाड़ है, ना ही बड़े युद्ध, बल्कि एक आम योद्धा की संघर्ष यात्रा है। ट्रेलर में दिखाया गया सिनेमैटिक टोन nostalgic और raw महसूस होता है, जो “Game of Thrones” की शुरुआती सीज़न की याद दिलाता है। शो रनर Ira Parker ने बताया कि इस सीरीज़ में opening title sequence नहीं होगा, ताकि Dunk के साधारण जीवन और कहानी की सरलता को बरकरार रखा जा सके — जो एक साहसिक और भावनात्मक निर्णय है।

Game of Thrones से अलग, पर उतनी ही गहराई लिए हुए
जहाँ “Game of Thrones” में सत्ता, षड्यंत्र और खून-खराबे की भरमार थी, वहीं “A Knight of the Seven Kingdoms” इंसानियत, निष्ठा और नैतिकता के पहलुओं पर आधारित है। यह सीरीज़ दर्शाती है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति Westeros की क्रूर राजनीति में भी अपने आदर्शों को बचाए रख सकता है। यह वही थीम है जिसने George R.R. Martin के लेखन को देखने वालो के लिए यादगार बना दिया।
रिलीज़ डेट और प्लेटफ़ॉर्म
HBO ने पुष्टि की है कि “A Knight of the Seven Kingdoms” जनवरी 2026 में रिलीज़ होगी। यह सीरीज़ HBO और HBO Max दोनों पर उपलब्ध होगी। भारत में इसे संभवतः JioCinema या Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफ़ॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा (हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है)।









