अगर आपको भी थ्रिलर फ़िल्म देखने का शौक है तो A House Of Dynamite आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इस फिल्म की निर्देशक Kathryn Bigelow अपने शानदार थ्रिलर मूवीज़ के लिए जानी जाती है। यह मूवी अपने शानदार स्टोरीलाइन और बेहतरीन Cast के वजह से दर्शकों के बीच चर्चा में है।यह मूवी किसी भी फिल्म लवर के लिए शानदार साबित होने वाला है ।

A House Of Dynamite movie storyline
फिल्म की कहानी एक न्यूक्लियर मिसाइल लॉन्च की चेतावनी से शुरू होती है, जिससे पूरा अमेरिका हिल उठता है। मात्र कुछ मिनटों में यह तय करना होता है कि यह चेतावनी सच है या झूठ, और कैसे इसका जवाब दिया जाए। कहानी तीन स्तरों पर चलती है –
- सैन्य ठिकाने पर कार्यरत अधिकारी, जो मिसाइल सिस्टम को नियंत्रित कर रहे हैं।
- व्हाइट हाउस के रणनीतिकार, जो तत्काल निर्णय लेने की स्थिति में हैं।
- राष्ट्रपति, जो इस निर्णय के बोझ तले दबा है कि एक कदम से लाखों लोगों की जान दांव पर लग सकती है।

यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक सुपर-पावर देश का सुरक्षा तंत्र अपनी ही नीतियों में उलझ जाता है, यही वजह है की इस फ़िल्म का स्टोरीलाइन किसी war से कम नहीं लगता क्योकि यहाँ पर जल्द से जल्द कोई निर्णय लेना पड़ेगा और साथ ही निर्णय सही होना चाहिए।जिससे किसी की भी जान को कोई खतरा ना हो।
A House Of Dynamite मूवी का निर्देशन
कैथरीन बिगेलो का निर्देशन हमेशा से ही यूनिक रहती है यही वजह है की kathryn सबसे बेहतरीन के रूप में जानी जाती है, और इस बार भी उन्होंने दर्शकों को बेहतरीन निर्देशन से अचंभित कर दिया है। साथ ही Barry Ackroyd की सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म में वास्तविक और भयावह वातावरण तैयार किया है। वहीं Kirk Baxter की एडिटिंग इतनी सटीक है कि हर सेकंड का तनाव महसूस होता है। फिल्म की लाइटिंग, साउंड इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूज़िक ने इस कहानी को और भी दमदार बना दिया है।
A House Of Dynamite Movie Cast
फिल्म के प्रमुख किरदारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। Idris Elba, Rebecca Ferguson, और Jared Harris ने अपने-अपने रोल में शानदार तरीके से काम किया है। हर पात्र के चेहरे पर झलकती घबराहट और जिम्मेदारी का भार दर्शकों को अंदर तक झकझोर देता है। यह अभिनय फिल्म के कहानी को और भी मजबूत बनाता है, यहाँ कोई “हीरो” नहीं, बल्कि सिर्फ इंसान हैं जो गलतियाँ कर सकते हैं।









