कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार Kiccha Sudeep एक बार फिर अपने फैंस के लिए पावर-पैक्ड एक्शन लेकर आए हैं। उनकी नई फिल्म Mark एक intense cop thriller movie है, जिसमें सुदीप ने साबित कर दिया कि वह आज भी स्क्रीन पर “one man force” हैं। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है, जिन्हें mass action, police drama और high-voltage thriller पसंद है।

Mark मूवी स्टोरीलाइन : सस्पेंस और रेस अगेंस्ट टाइम
Mark movie story एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर के किरदार को बखूबी से दिखाती है, जिसे एक बेहद संवेदनशील केस सौंपा जाता है। कहानी में child kidnapping, crime syndicate और political nexus जैसे एलिमेंट्स हैं। हीरो के पास सीमित समय होता है और उसी रेस अगेंस्ट टाइम में फिल्म आगे बढ़ती है। कहानी भले ही पूरी तरह नई न लगे, लेकिन स्क्रीनप्ले और टेंशन इसे जबरदस्त बनाती है।
Kiccha Sudeep Performance: फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
अगर किसी एक वजह से Mark movie देखी जानी चाहिए, तो वह है Kiccha Sudeep acting। उनका रौबी अंदाज़, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीन्स फिल्म को अलग लेवल पर ले जाते हैं। वह पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाए हुए नज़र आते हैं और हर फ्रेम में उनका स्टारडम महसूस होता है।
फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर्स की भूमिकाएँ कहानी को आगे बढ़ाने का काम करती हैं। Villain का characters दमदार हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा गहराई नहीं मिलती। फिर भी, हीरो-वर्सेस-विलेन फाइट फिल्म को रोमांचक बनाए रखता है।

क्या Mark मूवी देखि जानी चाहिए ?
कुल मिलाकर Mark movie review में कहा जा सकता है कि यह एक solid commercial cop thriller है। इसमें न तो बहुत बड़ा innovation है और न ही कहानी में कोई चौंकाने वाला ट्विस्ट, लेकिन Kiccha Sudeep fans के लिए यह फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल है। अगर आपको South Indian action movies, police drama और hero-centric फिल्में पसंद हैं, तो Mark जरूर देखी जा सकती है।









